विंध्यवासियों के लिए खुशखबरी, रीवा से कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी 72 सीटर फ्लाइट

Rewa To Kolkata Flight Starts: रीवा से कोलकाता तक नई उड़ान सेवा शुरू होने के बाद लोगों में एक उम्मीद जगी है कि जल्द ही आने वाले समय में मुंबई, पुणे, हैदराबाद और अन्य प्रमुख शहरों के लिए भी नियमित विमान सेवाएं शुरू होंगी.
Air India Flight

रीवा से कोलकात के लिए चलेगी 72 सीटर फ्लाइट

72 Seater Flight Via Bhopal: मध्य प्रदेश के रीवा से कोलकाता जाने वालों के लिए खुशखबरी है. क्योंकि जल्द ही यहां से कोलकाता के लिए एयर इंडिया की 72 सीटर विमान सेवा शुरू होने वाली है. अब तक सड़क या रेल मार्ग से लंबी यात्रा करनी पड़ती थी या फिर दूसरे शहरों से उड़ान लेनी पड़ती थी. लेकिन अब हवाई सेवा शुरू होने से समय की बचत होगी और यात्रा भी आसान हो जाएगी. इसकी जानकारी खुद मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने दी है.

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि 28 जुलाई से रीवा से कोलकाता के लिए एयर इंडिया की 72 सीटर विमान सेवा शुरू होगी, जो भोपाल होते हुए कोलकाता पहुंचेगी. इसका सीधा फायदा विंध्यवासियों को मिलेगा. रीवा एयरपोर्ट से लगातार नई उड़ाने संचालित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. रीवा से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट भोपाल होकर जाएगी. इससे भोपाल और कोलकाता के बीच भी सीधा हवाई संपर्क मजबूत होगा.

रीवा से भोपाल होते हुए जाएगी कोलकाता

डिप्टी सीएम ने बताया कि काफी समय से लोगों की मांग थी कि रीवा से हवाई सेवाओं का विस्तार किया जाए. लोगों की मांग को देखते हुए रीवा से भोपाल होते हुए कोलकाता के लिए फ्लाइट सेवा शुरू की गई है. इस उड़ान से विंध्य क्षेत्र का संपर्क देश के प्रमुख महानगरों से और मजबूत हो जाएगा. इस उड़ान से व्यापार, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. इसके साथ ही व्यवसायियों, विद्यार्थियों, मरीजों और अन्य यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ेंः खेत में उतरे रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा…खुद थामा ट्रैक्टर, मिट्टी में बहाया पसीना और बोए अनाज

निवेश की बढ़ेंगी संभावनाएं

रीवा से कोलकाता तक नई उड़ान सेवा शुरू होने के बाद लोगों में एक उम्मीद जगी है कि जल्द ही आने वाले समय में मुंबई, पुणे, हैदराबाद और अन्य प्रमुख शहरों के लिए भी नियमित विमान सेवाएं शुरू होंगी. इसके निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेंगी और आर्थिक विकास को गति मिलेगी.

ज़रूर पढ़ें