सीधी: कर्मचारी से नियमतिकरण के लिए मांगे 50 हजार रुपये, EOW ने सुपरिटेंडेंट को दबोचा
आरोपी सुपरिटेंडेंट
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है. जिले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हॉस्टल सुपरिटेंडेंट रामदरश को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेनते हुए गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी सुपरिटेंडेंट पर पतुलखी छात्रावासा में काम करने वाले कर्मचारी के नियमितीकरण के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है.
रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
जानकारी के अनुसार, मामले में शिकायतकर्ता सुरेश प्रसाद द्विवेदी ने EOW को अपनी लिखित शिकायत दी थी. एजेंसी ने शिकायत का सत्यापन करके आरोपी को पकड़ने का जाल बिछाया और सीधी में बने हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में अधीक्षक को कथित तौर पर रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया.
हॉस्टल के कर्मचारी से रिश्वत की मांग
इस पूरी कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभा किरण कुर्रे के नेतृत्व वाली टीम ने की है. कार्रवाई में EOW की 16 सदस्यीय टीम शामिल रही. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद टीम ने जमोड़ी थाना के पास स्थित रेस्ट हाउस में अगे की कार्रवाई की है. आरोपी रामदरश पतुलखी हॉस्टल में पदस्थ हैं. आरोपी ने हॉस्टम में ही काम करने वाले एक कर्मचारी से नियमतिकरण के नाम पर रिश्वत की मांग की थी.
भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई
सीधी जिले में EOW ने भ्रष्टाचार के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है. एक तरफ लोकायुक्त की कार्रवाई हुई, तो वहीं दूसरी तरफ ईओडब्ल्यू ने रिश्वतखोरी के चलते छात्रावास अधीक्षक को दबोचा है.
गौरतलब है कि एजेंसियों की लगातार हो रही कार्रवाई के बाद भी सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी की शिकायतें कम होने का नाम नहीं ले रही है. ऐसी शिकायतें हमेशा ही प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है. मामले में अब देखना होगा की जांच में और क्या जानकारी सामने आती है.



