‘सामाजिक समानता बहुत…’, सागर गर्ल्स कॉलेज की परीक्षा में छात्राओं के जवाब सुनकर आप भी पकड़ लेंगे माथा

Sagar Girls College Video Answers: सागर गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने परीक्षा में सवालों के ऐसे-ऐसे जवाब दिए कि जिन्हें सुनकर आप भी माथा पकड़ लेंगे. सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन कराया गया था. जिसकी आंसरशीट देखने के लिए कॉलेज प्रबंधन ने अभिभावकों और छात्राओं को बुलाया था.
Sagar Girls College Viral Video

सागर गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं की कॉपी वायरल

Viral Students Answers: सागर गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने परीक्षा में सवालों के ऐसे-ऐसे जवाब दिए कि जिन्हें सुनकर आप भी माथा पकड़ लेंगे. सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन कराया गया था. जिसकी आंसरशीट देखने के लिए कॉलेज प्रबंधन ने अभिभावकों और छात्राओं को बुलाया था. उत्तरपुस्तिका में लिखे आंसर चर्चा के विषय बन गए हैं. सोशल मीडिया इसकी जमकर चर्चा हो रही है.

मध्यप्रदेश के सागर के गल्स डिग्री कालेज के कापियों के रिव्यू के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. छात्राओं ने सवालों के ऐसे जबाब लिखे हैं. जिससे देखकर और पढ़कर हर किसी का सिर चकरा जाए.

छात्राओं ने क्या-क्या जवाब दिए?

सवाल- दीनदयाल उपाध्याय कौन थे?

जवाब- दीनदयाल कॉलोनी में बहुत गंदगी है, यहां लड़कियां सुरक्षित नहीं है. सुरक्षा व्यवस्था भी ठीक नहीं है.

सवाल : सामाजिक समानता का क्या अर्थ है?

जवाब : समाज में सामाजिक समानता बहुत ही कुशल है. समाज बहुत नियम बनाता है.

सवाल: वसुधैव कुटुंबकम् की अवधारणा क्या है?

जवाब: वासुदेव ने नवजात शिशु श्री कृष्ण को एक टोकरी में रखकर यमुना नदी पार की थी. कुटुंबकम् का अर्थ है कि सांस ससुर और पति पत्नी एक परिवार में खुश हैं.

ये भी पढ़ें: MP News: धन-धान्य कृषि योजना में टीकमगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, कृषि और ग्रामीण विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला पुरस्कार

सागर गर्ल्स डिग्री कॉलेज प्राचार्य आनंद तिवारी ने बताया कि 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री आई थी. 128 छात्राएं फेल हुई हैं. 1251 छात्राओं की कॉपियों को दिखाने के लिए हमें उनके अभिभावकों को 12 और 13 अक्तूबर का समय दिया था. इनमें से अभिभावक केवल तीन आए और 69 छात्राओं ने कॉपियां देखी.

ज़रूर पढ़ें