ट्विशा केस में SIT को CBI की फटकार, आधी-अधूरी केस डायरी सौंपी थी, गिरिबाला की कॉल डिटेल खंगाली जाएगी

Twisha Sharma Death Mystery: CBI इस मामले की गहन जांच कर रही है. अधिकारियों ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला से पूछताछ की. वैवाहिक और पारिवारिक संबंधों के बारे में जाना. इसके साथ ही सीबीआई अधिकारियों ने ट्विशा शर्मा के परिजनों से भी मुलाकात की.
twisha sharma death case cbi received incomplete case diary by sit

ट्विशा शर्मा केस: सीबीआई केस की जांच में जुटी

Twisha Sharma Death Mystery: ट्विशा शर्मा की मौत की गुत्थी सुलझाने की जिम्मेदारी अब केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई के पास है. एजेंसी सबूत इकट्ठा कर रही है और जानकारियां जुटा रही है. इसी क्रम में एसआईटी की कार्यप्रणाली पर उस समय सवाल खड़े हो गए, जब उन्होंने आधी-अधूरी केस डायरी सौंपी. इसे लेकर सीबीआई अफसरों की नाराजगी दिखाई दी.

एसआईटी को फटकार, जरूरी दस्तावेज सौंपे

भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा केस मामले में SIT ने जो केस डायरी तैयार की थी उसमें कई अहम जानकारियां नहीं दी गई थीं. नई दुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक इसे लेकर ही CBI के अधिकारियों ने SIT को फटकार लगाई थी. सूत्रों के मुताबिक कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल नहीं किया गया था. फटकार के बाद एसआईटी प्रमुख रजनीश कश्यप संशोधित केस डायरी और कुछ अहम दस्तावेज सौंपे.

दोबारा फॉरेंसिक जांच की तैयारी

CBI इस मामले की गहन जांच कर रही है. अधिकारियों ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला से पूछताछ की. वैवाहिक और पारिवारिक संबंधों के बारे में जाना. इसके साथ ही सीबीआई अधिकारियों ने ट्विशा शर्मा के परिजनों से भी मुलाकात की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई पुराने सबूतों की दोबारा जांच कर सकती है.

ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस: राष्ट्रपति तक पहुंची परिवार की अपील, खुदकुशी या कुछ और? लगाई न्याय की गुहार

पुलिस ने CDR के लिए पत्र लिखा

इस मामले में डिजिटल सबूतों को तवज्जो दी जा रही है. पुलिस ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने गिरिबाला सिंह और दूसरे लोग जो इस केस से जुड़े हैं, उनका कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की डिटेल के लिए टेलीकॉम कंपनियों को पत्र लिखा है. गिरिबाला ने ट्विशा की मौत 46 लोगों को कॉल लगाया था.

ज़रूर पढ़ें