Vistaar NEWS

ट्विशा केस में गिरिबाला सिंह और समर्थ को 5-5 दिनों की रिमांड पर भेजा गया, 2 जून तक CBI की कस्टडी में रहेंगे

Twisha Sharma Death Case: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को शुक्रवार (29 मई) को कोर्ट में पेश किया गया. जज शोभना भलावे के दोनों आरोपियों की सुनवाई हुई. दोनों को पांच-पांच दिनों की रिमांड पर भेज दिया गया है. समर्थ और गिरिबाला 2 जून तक सीबीआई की कस्टडी में रहेंगे. समर्थ सिंह की 5 दिनों की रिमांड बढ़ा दी गई है.

इससे पहले समर्थ का जयप्रकाश अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया. इसके बाद गिरिबाला और समर्थ को कोर्ट ले जाया गया. सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहे. सीबीआई ने समर्थ और गिरिबाला की 5-5 दिनों की रिमांड मांगी. इस पर अभियुक्त ने कहा कि कोई आपत्ति नहीं है. 5 दिनों की रिमांड मिलने के बाद सीबीआई दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी.

टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन की जाएगी

सूत्रों के मुताबिक अब सीबीआई जांच के लिए टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन तकनीक का उपयोग करेगी. समर्थ ने फरारी कहां और किसके साथ काटी, इस बारे में भी सवाल-जवाब किए जाएंगे. एजेंसी ट्विशा शर्मा के आखिरी घंटों का वर्चुअल रीक्रिएशन करेगी. इससे ट्विशा शर्मा की मौत से पहले और बाद में क्या-क्या हुआ? इसे समझने में आसानी होगी.

ये भी पढ़ें: ट्विशा मौत मामले में गिरिबाला सिंह को कल कोर्ट में पेश करेगी CBI, 4 घंटे की पूछताछ के बाद किया था गिरफ्तार

गिरिबाला कल CBI ने हिरासत में लिया था

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत पर सुनवाई करते हुए, ट्रायल कोर्ट के फैसले को पलट दिया था. गिरिबाला की अग्रिम जमानत को रद्द कर दिया था. इसके बाद का CBI कटारा हिल्स स्थित घर पहुंची थी, जहां 4 घंटे से भी ज्यादा समय तक गिरिबाला से पूछताछ की. इसके बाद जांच एजेंसी ने हिरासत में ले लिया था. इसके बाद एम्स नहीं MANIT में मेडिकल परीक्षण कराया गया. इसके बाद CBI दफ्तर ले जाया गया था.

Exit mobile version