महाकाल मंदिर में भस्मारती के लिए दिल्ली से आया ‘संयुक्त सचिव’ पहुंचा जेल, फर्जी अफसर की इस तरह खुली पोल
आरोपी अतुल कुमार
Ujjain Fake Officer: मध्य प्रदेश के उज्जैन से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जो खुद को अफसर बताकर महाकाल मंदिर की भस्म आरती में शामिल होने चाहता था. उसने सर्किट हाउस में दो रूम भी बुक कराए थे. इसके साथ ही हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार को पत्र भी भिजवाया था.
क्या है पूरा मामला?
विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के सुरक्षा प्रभारी जयंत राठौर के अनुसार अतुल कुमार पिता राजीव रंजन (40) निवासी द्वारकापुरी दिल्ली ने खुद को एविएशन मंत्रालय का संयुक्त सचिव बताकर सर्किट हाउस में दो रूम बुक करवाने के लिए दिल्ली से कॉल किया था. जब वह सर्किट हाउस पर पहुंचा तो प्रोटोकॉल में लगे स्टाफ को शक हुआ. इस आधार पर उससे संबंधित मंत्रालय और उसके पद से जुड़ी जानकारी मांगी तो पता चला कि वह संयुक्त सचिव नहीं है. संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी.
पुलिस की कार्रवाई जारी
जानकारी के मुताबिक फर्जी अफसर बनकर उज्जैन पहुंचे अतुल कुमार के साथ 8 अन्य लोग भी आए थे. सबसे गजब बात है कि आरोपी ने अपनी इस करतूत के बारे में ना तो अपनी पत्नी को बताया था और ना ही दोस्तों और परिवार के सदस्यों से बात को साझा किया था.
ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.26 करोड़ महिलाओं के खातों में 1500-1500 ट्रांसफर
महाकाल मंदिर के प्रशासक प्रथम कौशिक की ओर से महाकाल थाना प्रभारी को सूचना और पत्र लिखकर उचित कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा था. इस पत्र के आधार पर थाना प्रभारी गगन बादल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अतुल कुमार से पूछताछ की तो उसने गोल-मोल जवाब दिया. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.