Milk Viral Video: गर्म करते ही रबर की तरह खिंचा दूध, देवास का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Milk Viral Video: मध्य प्रदेश के देवास जिले के बागली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दूध गर्म करने पर रबर जैसा पदार्थ निकलने का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो बागली के ग्राम छतरपुरा के राहुल पाटीदार के घर का बताया जा रहा है. मामला सामने आते ही कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने संज्ञान लिया और खाद्य विभाग की टीम जांच के लिए भेजी.
milk viral video

milk viral video

Milk Viral Video: देवास: मध्य प्रदेश के देवास जिले के बागली इलाके से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है. जिसमें दूध को गर्म करने पर रबर जैसा पदार्थ निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

यह है पूरा मामला

यह पूरा वीडियो देवास जिले के बागली के ग्राम छतरपुरा के रहने वाले राहुल पाटीदार के घर का बताया जा रहा है. वायलर वीडियो में एक महिला दूध को गर्म करती दिख रही है और चम्मच से उसमें मौजूद अजीब पदार्थ को बाहर निकाल रही है. वीडियो में दिख रहा है कि, चम्मच में दिख रहा पदार्थ बिल्कुल रबर की तरह खिंच रहा है, जिसे देखकर मिलावट की आशंका जताई जा रही है.

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया

वहीं ये वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है. देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने मामले पर तुरंत संज्ञान लिया है. कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय हुई और संबंधित डेयरी पर जांच के लिए पहुंच गई. टीम द्वारा दूध के सैंपल लिए गए हैं.

फिलहाल जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह मिलावट का मामला है या दूध में किसी अन्य कारण से ऐसा हुआ है. खाद्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध दूध की सूचना तुरंत विभाग को दें.

ये भी पढ़ें:Jhiram Ghati Attack: झीरम घाटी कांड में सभी 10 नक्सली दोषी, 13 साल बाद आया फैसला, 31 लोगों की गई थी जान

ज़रूर पढ़ें