MLA कमलेश्वर डोडियार LLM की करेंगे पढ़ाई, विधानसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखकर सैलरी पर कही ये बड़ी बात

Kamleshwar Dodiyar LLM Study: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने पढ़ाई के दौरान वेतन और भत्ता ना लेने का निर्णय लिया है. उन्होंने बताया कि वे 10 माह तक सैलरी नहीं लेंगे
Sailana MLA Kamleshwar Dodiyar

सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार

Kamleshwar Dodiyar: रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट से विधायक कमलेश्वर डोडियार किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं. अब वे एलएलएम (LLM) करने जा रहे हैं. उन्होंने विधानसभा स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर इस बारे में जानकारी दी है. इसके साथ ही डोडियार ने सैलरी को लेकर बड़ी बात कही है.

विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे

विधायक डोडियार ने पत्र में बताया कि वे 20 जुलाई 2026 से 15 मई 2027 तक भोपाल स्थित नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (NLIU) से नियमित एलएलएम (LLM) करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि वे पढ़ाई के दौरान वे संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे. कमलेश्वर डोडियार ने जानकारी दी है कि वे बार काउंसिल ऑफ इंडिया और यूनिवर्सिटी के नियमों का पालन करते हुए विधानसभा के सेशन में शामिल होंगे.

पढ़ाई दौरान वेतन-भत्ते नहीं लेंगे

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने पढ़ाई के दौरान वेतन और भत्ता ना लेने का निर्णय लिया है. उन्होंने बताया कि वे 10 माह तक सैलरी नहीं लेंगे.

संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, जनजातीय कार्य मंत्री, मुख्य सचिव अनुराग जैन और विधानसभा सचिव को भी पत्र लिखा है. इसके साथ ही वेतन-भत्तों को अस्थायी रूप से स्थगित करने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि सैलाना विधानसभा में दौरा, जनसुनवाई और शासकीय कार्यों में भाग लेने के लिए निजी पैसे खर्च करेंगे.

ये भी पढ़ें: MP News: सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार का धरना खत्म, सदन में बोलने का मौका न मिलने से थे नाराज

BAP से एकमात्र विधायक

  • कमलेश्वर डोडियार मध्य प्रदेश विधानसभा में भारत आदिवासी पार्टी से एकमात्र विधायक हैं.
  • साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने सैलाना सीट से जीत हासिल की.
  • उन्होंने ग्रेजुएशन (LLB) की डिग्री दिल्ली यूनिवर्सिटी से साल 2023 में पूरी की.
  • चुनाव जीतने के बाद वे पहली बार मोटरसाइकिल से अपने समर्थकों के साथ विधानसभा पहुंचे थे.

ज़रूर पढ़ें