BJP विधायक ओमप्रकाश सकलेचा को घेरा, चोर-चोर के नारे लगाए, सुरक्षाकर्मियों से हुई हाथापाई, जानें क्या है मामला

MP News: बीजेपी विधायक ओमप्रकाश सकलेचा अपनी विधानसभा क्षेत्र के बांगरेड़ गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भूमिपूजन के लिए पहुंचे थे. यहां उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा. गांव में पक्की सड़क नहीं होने का ग्रामीण विरोध कर रहे थे.
neemuch jawad bjp mla Omprakash saklecha faces protest of villagers for road

जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा का ग्रामीणों ने किया विरोध

MP News: नीमच जिले की जावद विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा को ग्रामीणों ने रविवार (21 जून) को घेर लिया. उनका जबरदस्त विरोध किया गया. लोगों ने जमकर नारेबाजी की. बात गाली-गालौज तक पहुंच गई. विधायक के सुरक्षाकर्मियों से हाथापाई तक हो गई. सकलेचा जिस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, उसे बिना पूरा किए जाना पड़ा.

क्या है पूरा मामला?

बीजेपी विधायक ओमप्रकाश सकलेचा अपनी विधानसभा क्षेत्र के बांगरेड़ गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भूमिपूजन के लिए पहुंचे थे. यहां उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा. गांव में पक्की सड़क नहीं होने का ग्रामीण विरोध कर रहे थे. लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र तो बन जाएगा लेकिन कच्ची सड़क से मरीज कैसे पहुंचेंगे.

चोर-चोर के नारे लगाए गए

पूर्व मंत्री जैसे ही मंच पर पहुंचे उनका विरोध शुरू हो गया. उन्होंने संबोधित करना शुरू किया और विकास कार्यों की चर्चा की तो ग्रामीणों ने पक्की सड़क का मुद्दा उठा दिया. भारी विरोध को देखते हुए बीजेपी विधायक मंच से जाने लगे. कार में बैठने लगे तो देखते ही देखते लोगों की संख्या बढ़ती गई. नारेबाजी शुरू हो गई. विधायक ने लोगों को समझाने की कोशिश की. इसका ग्रामीणों पर कोई असर नहीं हुआ. विरोध के दौरान चोर-चोर के नारे भी लगे. इसके साथ ही ग्रामीणों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हाथापाई तक हो गई.

ये भी पढ़ें: ‘राम मंदिर को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया…’, सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- अब 140 सीट भी नहीं जीतेंगे

एक साल पहले भी विरोध

पूर्व मंत्री सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन किए बिना ही रवाना हो गए. बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले भी उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा था, जब वे इस क्षेत्र में गए थे. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि लंबे वक्त से पक्की सड़क की मांग कर रहे हैं लेकिन हर आश्वासन मिला है.

ज़रूर पढ़ें