Ujjain: खड़े हनुमान मंदिर हटाने पर उमा भारती ने सीएम को लिखा पत्र, बोलीं-आप उज्जैन के हैं, गरिमा समझते हैं

​Ujjain: उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के विवाद पर पूर्व CM उमा भारती ने CM मोहन यादव को पत्र लिखकर संरक्षण की मांग की है. उन्होंने शिवराज सरकार में भोपाल के कमलापार्क की मस्जिद न हटाने का उदाहरण देते हुए विकास और आस्था में संतुलन की अपील की है.
Uma Bharti

उमा भारती

​Ujjain: उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के विवाद को लेकर मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता उमा भारती ने सीएम मोहन यादव को एक पत्र लिखा है. पत्र में पूर्व सीएम ने उज्जैन के ‘खड़े हनुमान मंदिर’ के संरक्षण का मुद्दा उठाया है. उन्होंने विकास और आस्था दोनों का संतुलन बनाए रखने की अपील करते हुए, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के दौरान भोपाल के कमलापार्क की मस्जिद न हटाने का उदाहरण भी साझा किया है.

उमा भारती ने क्या लिखा

उमा भारती ने सीएम को पत्र में लिखा कि आप स्वयं उज्जैन के रहने वाले हैं. ऐसे में उज्जयिनी शहर और वहां के सभी धार्मिक स्थानों की गरिमा को उनसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता. अपने सुझाव को पुख्ता करने के लिए उमा भारती ने याद दिलाया कि शिवराज सिंह चौहान की सरकार के समय भोपाल में कमलापति पार्क के आगे जब सड़क का चौड़ीकरण हुआ था, तब वहां स्थित एक मस्जिद को छुआ भी नहीं गया था. सरकार ने आस्था का सम्मान करते हुए पूरा प्लान ही बदल दिया था और नई सड़क बनाई थी.

उन्होंने लिखा है कि “हम विकास और आस्था को साथ लेकर चलते हैं.” उमा भारती ने अपील की है कि भोपाल की तरह ही उज्जैन के ‘खड़े हनुमान मंदिर’ का भी यही समाधान हो सकता है.

सिंहस्थ के लिए हो रहा चौड़ीकरण का काम

बता दें उज्जैन में कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक सड़क को 15 मीटर चौड़ा करने का काम चल रहा है. इसी दायरे में आने वाले खड़े हनुमान मंदिर का ढांचा तोड़ दिया गया, लेकिन मूर्ति को हटाने में प्रशासन के पसीने छूट गए. जेसीबी और क्रेन से करीब 6 दिन तक कोशिश की गई, पर प्रतिमा अपनी जगह से हिली तक नहीं. जिसके बाद अब प्रशासन ने एक्सपर्ट्स की मदद लेने का फैसला किया है.नगर निगम ने अब IIT इंदौर की टीम को बुलाया है.

एक तरफ तो प्रशासन द्वारा सड़क चौड़ी करने के लिए खड़े हनुमान मंदिर का ढांचा तोड़ दिया गया है. विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत मंत्री विनोद शर्मा व मालवा प्रान्त के संगठन मंत्री खगेन्द्र भार्गव ( भगवा रंग का दुपट्टा पहने) ने कहा जैसे उज्जैन महाकाल मंदिर , हरसिद्धि माता , कॉल भैरव , संदीपनि आश्रम , गढ़कालिका है वैसे ही खड़े हनुमान जी भव्य तीर्थ स्थल होगा हमारी उज्जैन के सन्त समाज व प्रशासन से चर्चा होगी जो भी उचित होगा वो निर्णय लिया जाएगा. विश्व हिन्दू परिषद कभी हिंदू मन्दिरों के खिलाफ खड़ा नही हुआ है न ही आगे होगा हम विकास में बाधा उत्पन्न नही होने देंगे लेकिन आस्था पर ठेस पहुंचाई वो हम मंजूर नही.

ये भी पढे़ं- सागर जहरीली शराब कांड: CM मोहन यादव ने न्यायिक जांच के आदेश दिए, बदले गए कमिश्नर-आईजी

ज़रूर पढ़ें