‘मंदिर निर्माण नहीं तो होगा अनशन…’, उज्जैन के खड़े हनुमान के पास साध्वी हर्षानंद का सद्बुद्धि यज्ञ
उज्जैन: खड़े हनुमान के पास साध्वी हर्षानंद ने सद्बुद्धि यज्ञ किया
Ujjain Khade Hanuman Sadhvi Harshanand: उज्जैन में खड़े हनुमान के चमत्कार की चर्चा देश भर में हो रही है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान हनुमान के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. इसके साथ ही अब भक्तों और साधु-संतों की मांग है कि यहां विशाल मंदिर बनना चाहिए. साध्वी हर्षानंद ने सद्बुद्धि यज्ञ किया और शासन-प्रशासन से मंदिर ना हटाने की मांग की है.
साध्वी हर्षानंद ने क्या कहा?
सद्बुद्धि यज्ञ के बारे में साध्वी हर्षानंद गिरि ने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं और भगवान हनुमान इसे सफल करेंगे. हमने सद्बुद्धि यज्ञ किया है. इसका उद्देश्य शासन और प्रशासन को थोड़ी सद्बुद्धि आए ताकि यहां जल्द भव्य मंदिर बन सके. उन्होंने आगे कहा कि ये पूरे सनातन धर्म का संघर्ष है. इसमें संत समाज और सनातन प्रेमी आगे आए हैं. जैसे-जैसे दिन बढ़ रहे हैं, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है. हम सब इंतजार कर रहे हैं कि सरकार जल्द से जल्द से घोषणा करे कि यहां मंदिर और मूर्ति नहीं हटाई जाएगी.
मंदिर नहीं तो अनशन करेंगे
खड़े हनुमान जी को लेकर आम लोगों में गजब की आस्था देखी जा रही है. जहां एक ओर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु हस्ताक्षर कर रहे हैं ताकि मंदिर को बचाया जा सके. वहीं, साधु-संत यज्ञ कर रहे हैं. शासन और प्रशासन के सामने मंदिर और मूर्ति ना हटाने की मांग रखी है. इसके साथ ही कहा है कि इसी स्थान पर मंदिर का निर्माण नहीं होता है तो अनशन और प्रदर्शन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: खड़े हनुमान के बाद उज्जैन में एक और चमत्कार! भगवान गणेश की प्रतिमा से निकल रहे आंसू, भक्तों का लगा तांता
यज्ञशाला की ईंट मंदिर में लगेंगी
मुक्तेश्वरी धाम के पीठाधीश्वर संत शंकर लक्ष्मी नारायण महाराज का कहना है कि इस यज्ञ में यज्ञशाला बनाने में जिन ईंटों का इस्तेमाल किया गया है. अब इन्हीं ईंटों का उपयोग मंदिर के निर्माण में किया जाएगा. भगवान हनुमान की शक्ति है, बाबा यहां से नहीं हटेंगे. मंदिर यहीं बनाया जाएगा, भले ही छोटा ही बने.