Ujjain News: सावन के पहले 7 दिन में उज्जैन में 100 करोड़ का कारोबार, अब तक 26 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए महाकाल के दर्शन

Ujjain News: श्रावण-भादो के पहले 7 दिनों में उज्जैन में आस्था और कारोबार दोनों ने रफ्तार पकड़ी, 26,28,053 श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए और शहर में करीब 100 करोड़ का व्यापार हुआ।
ujjain news

उज्जैन न्यूज/ इमेज सोर्स-क्रोम

Ujjain News: बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में श्रावण-भादो मास की शुरुआत के साथ ही आस्था के साथ कारोबार ने भी रफ्तार पकड़ ली है.महाकाल के दरबार में उमड़ रहे श्रद्धालुओं के सैलाब का सीधा असर शहर के बाजारों पर दिखाई दे रहा है.

श्रावण-भादो के शुरुआती सात दिनों में ही उज्जैन में करीब 100 करोड़ रुपए के व्यापार-व्यवसाय का अनुमान लगाया जा रहा है.7 दिन में 26 लाख से ज्यादा भक्त30 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया.

फूल-प्रसादी से होटल तक हर सेक्टर में बूम

मंदिर समिति के अनुसार सात दिनों में कुल 26,28,053 श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए.3 अगस्त को सबसे ज्यादा 6,13,849 श्रद्धालु पहुंचे. 1 और 2 अगस्त को भी 4 लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन का लाभ लिया. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का असर उज्जैन के हर छोटे-बड़े कारोबार पर दिख रहा है. मंदिर के आसपास फूल-प्रसादी, पूजन सामग्री, दुपट्टे, कुर्ते और मखमली महाकाल लिखे वस्त्रों की बिक्री बढ़ गई है. फूल-प्रसादी का कारोबार 89 लाख 56 हजार, कपड़ा व्यापार 3 करोड़ 76 हजार, चंदन-कुमकुम-रुद्राक्ष और फोटो फ्रेम का कारोबार 67 लाख 23 हजार रुपये तक पहुंचा.

सात दिनों में 26 लाख से ज्यादा श्रद्धालु

  • 30 जुलाई 2026 – 2,23,542 श्रद्धालु
  • 31 जुलाई 2026 – 2,79,841 श्रद्धालु
  • 1 अगस्त 2026 – 4,19,732 श्रद्धालु
  • 2 अगस्त 2026 – 4,76,109 श्रद्धालु
  • 3 अगस्त 2026 – 6,13,849 श्रद्धालु
  • 4 अगस्त 2026 – 3,17,331 श्रद्धालु
  • 5 अगस्त 2026 – 2,97,649 श्रद्धालु
  • कुल 26,28,053 श्रद्धालुओं ने सात दिनों में बाबा महाकाल के दर्शन किए।

सबसे बड़ा उछाल होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर में

सबसे बड़ा उछाल होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर में आया. कारोबारियों के अनुसार शुरुआती सात दिनों में ही इस सेक्टर में करीब 89 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ. शहर में 500 से ज्यादा छोटे-बड़े होटल और 800 से अधिक रेस्टोरेंट संचालित हैं, जो लगातार श्रद्धालुओं से गुलजार हैं. टूर एंड ट्रैवल्स का कारोबार भी 6 करोड़ से ज्यादा का हुआ. उज्जैन का प्रसिद्ध नमकीन और लड्डू प्रसाद का व्यापार भी करोड़ों में पहुंचा, जिसमें 8 दिनों में 2 करोड़ 35 लाख का लड्डू प्रसाद बिका.

व्यापारियों ने क्या कहा?

फूल प्रसादी दुकानदार बादल यादव ने कहा कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। कपड़ा व्यापारी विक्रम चौरसिया के अनुसार महाकाल लिखे वस्त्रों की डिमांड सबसे ज्यादा है। होटल संचालक हर्ष गुप्ता ने बताया कि कमरे पहले से फुल चल रहे हैं।सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन का धार्मिक पर्यटन तेजी से बढ़ा है।

ये भी पढ़ेंः ‘मुझे Gen-Z पर आंख मूंदकर भरोसा…’, RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- इनका विरोध देश के खिलाफ नहीं

ज़रूर पढ़ें