Ujjain: सिंहस्थ के लिए पुलिस की तैयारियां तेज, NSG के जैसे 250 कमांडो होंगे तैयार, चप्पे-चप्पे पर होगी नजर

Simhastha Police Security: सिंहस्थ से पहले नेशनल सिक्योरिटी गार्ड यानी NSG की तर्ज पर 250 कमांडो तैयार होंगे. भोपाल के तूमड़ा में प्रस्तावित काउंटर इमरजेंसी एंड एंटी-टेरिरिस्ट इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग सेंटर (CEATITC) है. यहां जवान को प्रशिक्षण दिया जाएगा, इसके बाद सिंहस्थ में तैनात कर दिया जाएगा.
Ujjain Simhastha Security Preparations

सिंहस्थ के लिए तैयार होंगे 250 कमांडो

250 NSG Trained Commandos: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में साल 2028 में सिंहस्थ कुंभ होने वाला है. इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं. शहर और आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं. इसके साथ ही देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यवस्था की जा रही है. किसी भी तरह की अव्यवस्था ना फैले इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया जाएगा. इसके लिए शासन और प्रशासन ने कमर कस ली है.

NSG की तर्ज पर तैयार होंगे कमांडो

सिंहस्थ से पहले नेशनल सिक्योरिटी गार्ड यानी NSG की तर्ज पर 250 कमांडो तैयार होंगे. भोपाल के तूमड़ा में प्रस्तावित काउंटर इमरजेंसी एंड एंटी-टेरिरिस्ट इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग सेंटर (CEATITC) है. यहां जवान को प्रशिक्षण दिया जाएगा, इसके बाद सिंहस्थ में तैनात कर दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि इसमें 197.06 करोड़ रुपये की लागत आएगी.

दरअसल, CEATITC की टेक्निकल अप्रूवल मिल चुका है. पुलिस हाउसिंग द्वारा इसे फाइनल किया जा चुका है. ट्रेनिंग के लिए भवन और दूसरे साधनों के निर्माण में तीन साल का वक्त लगेगा. इसी वजह से निर्णय लिया गया है कि ट्रेनिंग वाला हिस्सा पहले तैयार किया जाएगा. इससे फील्ड ट्रेनिंग शुरू हो सकेगी.

मानेसर की तर्ज पर विकसित होगा सेंटर

  • प्रशिक्षण सेंटर को हरियाणा के मानेसर और आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना के ग्रेहाउंड ट्रेनिंग केंद्रों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा.
  • सिंहस्थ के लिए तैयार 250 कमांडो की उपयोगिता रहेगी. इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में 50-50 कमांडो तैनात किए जाएंगे. शेष बचे 50 कमांडो प्रशिक्षण केंद्र में पदस्थ रहेंगे.
  • किसी भी गंभीर परिस्थिति से निपटने के लिए इन कमांडो को तत्काल भेजा जाएगा.
  • तूमड़ा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में एक बार में 100 जवानों को ट्रेनिंग दी जाएगी.
  • ATS, STF, SAF की क्विक रिस्पॉन्स टीम और जिला पुलिस के जवानों को भी प्रशिक्षण दिया जा सकेगा.
📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें