उज्जैन में पत्नी ही निकली हत्यारन, सो रहे पति के सिर पर हथौड़े से हमला कर मार डाला, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
उज्जैन में महिला ने पति की हथौड़ा मारकर कर दी हत्या
Wife Kills Sleeping Husband Hammer: उज्जैन जिले उन्हेल में एक महिला ने अपने ही पति पर हथौड़े से वार कर मार डाला. लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया. पुलिस को एक दिन पहले सूचना मिली थी कि घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में खून से सनी एक लाश पड़ी है. जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस को युवक की पत्नी पर ही शक हुआ. पूछताछ के दौरान पत्नी ने जुर्म कबूल लिया, तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
मामले को लेकर सीएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का घर से अंदर संदिग्ध हालत में शव मिला है. जब पुलिस मौके पर जाकर देखी तो नागराज मंदिर के पीछे रहने वाले ड्राइवर विक्रम लोहार का शव रक्तरंजित हालत में उसके घर में बिस्तर पर पड़ा मिला. मृतक के पिता अशोक लोहार ने पुलिस थाना जाकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया.
पत्नी ने कबूला अपना जुर्म
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान मृतक की पत्नी पर ही पुलिस को शक हुआ, तो पूछताछ शुरू कर दी. पहले तो मृतक की पत्नी माधुरी उर्फ राधिका पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन पुलिस की कड़ाई के आगे टूट गई और अपना जुर्म कबूल लिया. इस दौरान महिला ने हत्या करने के पीछे की वजह भी पुलिस से बताई.
ये भी पढे़ंः ‘IAS का सपना रह गया अधूरा, भगवान ऐसी पत्नी…’, 5 पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर दी जान, UPSC की तैयारी कर रहा था युवक
प्रताड़ना से तंग आकर सोते समय किया हमला
आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि पति की प्रताड़ना से तंग आ गई थी. वह आए दिन मारपीट करता रहता था. उस दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ. जिसके बाद रात में सोने के दौरान पति के ऊपर हथौड़ा मार दिया. इस दौरान उसकी मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पत्नी पत्नी को गिरफ्तार आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है.