कौन हैं मध्यप्रदेश के यशवर्धन सिंह चौहान? जिन्हें श्रीलंका दौरे के लिए बनाया गया भारतीय अंडर-19 टीम का कप्तान
यशवर्धन सिंह चौहान
Yashbardhan Singh Chauhan: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की जूनियर क्रिकेट समिति ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम के ऐलान कर दिया है. बोर्ड ने इस दौरे में होने वाली तीन मैचों की वनडे और दो मैचों की मल्टी-डे सीरीज के लिए टीम की कमान मध्यप्रदेश के युवा ऑलराउंडर यशवर्धन सिंह चौहान को सौंपी है. ग्वालियर के इस युवा खिलाड़ी को कप्तान बनाए जाने के बाद पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ उठी है.
कौन हैं यशवर्धन सिंह चौहान?
यशवर्धन सिंह चौहान भारत के एक उभरते हुए युवा क्रिकेटर हैं, जो मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं. यशवर्धन चंबल डिवीजन का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह ग्वालियर के सिंधिया स्कूल के छात्र हैं. वह एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर हैं और पिछले कुछ सालों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
A proud moment for The Scindia School and Indian cricket.
— The Scindia School (@ScindiaSchool) June 11, 2026
Heartiest congratulations to Yashbardhan Singh Chauhan, from the outgoing Batch of Class XII, on being appointed Captain of the India Men’s U-19 Team for the upcoming tour of Sri Lanka.
This remarkable achievement is… pic.twitter.com/ZBe3BfFT2U
यह भी पढ़ें: श्रीलंका सीरीज के लिए BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान, राहुल द्रविड़ के बेटे को मिली जगह
श्रीलंका दौरे के लिए बनाए गए कप्तान
हाल ही में बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली एक दिवसीय और बहु-दिवसीय सीरीज के लिए यशवर्धन सिंह चौहान को भारतीय अंडर-19 टीम का कप्तान नियुक्त किया है. इसके बाद यशवर्धन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनके चयन की खबर सबसे पहले उन्हें जीडीसीए के सचिव विजयप्रकाश शर्मा ने दी. उन्होंने टीम में अपने चयन और कप्तानी मिलने पर खुशी जताई और कहा कि यह उनके माता-पिता की मेहनत और त्याग का परिणाम है.
घरेलू क्रिकेट में किया शानदार प्रदर्शन
यशवर्धन सिंह चौहान ने घरेलू सत्र में अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में मध्यप्रदेश के शानदार प्रदर्शन किया था. इस टूर्नामेंट में उन्होंने एमपी के लिए खेलते हुए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड बनाया था. घरेलू स्तर पर शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन और सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए उन्हें बीसीसीआई जगमोहन डालमिया ट्रॉफी से भी सम्मानित किया गया है.