छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत, बिना 21 क्विंटल धान बेचे भी मिलेगा 13,839 रुपये का पूरा बोनस

Chhattisgarh paddy farmer bonus: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के लाखों किसानों के लिए बहुत बड़ा फैसला लिया है. सीएम विष्णु देव साय ने गुरुवार को किसानों के हित को देखते हुए कृषक उन्नति योजना के तहत अब प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान बोनस राशि देने का निर्णय किया है. प्रदेश सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर किसी भी किसान की उपज 21 क्विंटल या उससे कम होती है, तो ऐसे किसानों को बोनस राशि से वंचित नहीं किया जाएगा, बल्कि उन्हें पूरी सहायता राशि दी जाएगी. यानी प्रदेश सरकार के नए निर्देश के बाद अब छत्तीसगढ़ के किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि के लिए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचना अनिवार्य नहीं होगा.

ज़रूर पढ़ें