इस दिवाली घर पर बनाएं छत्तीसगढ़ का ट्रेडिशनल पकवान देहरोरी, स्वाद ऐसा कि मेहमान मांगेंगे रेसिपी
Chhattisgarh Diwali Traditional Sweets: छत्तीसगढ़ का पारंपरिक पकवान देहरोरी, स्वाद में जितना खास है बनाने में उतना ही आसान है. चावल, दही और वॉलनट से बनने वाली यह मिठाई त्योहारों और खास मौकों पर घर-घर बनाई जाती है. चाशनी में डूबी गरमागरम देहरोरी को एक बार खाकर आप इसका स्वाद भूल नहीं पाएंगे. चलिए बताते हैं कैसे आप इस पकवान को आसानी से बना सकते हैं.
देहरोरी के लिए सबसे पहले 1 कप चावल को 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें.
भिगोए हुए चावल में छना हुआ दही और 2 टेबलस्पून वॉलनट पाउडर मिलाकर दरदरा पेस्ट बना लें.
पेस्ट को ढककर रातभर गर्म जगह पर फर्मेंट होने के लिए रख दें, इससे देहरोरी फूली-फूली बनेगी.
अब 2 कप शक्कर और 1 कप पानी से गाढ़ी चाशनी बनाएं, इसमें नींबू का रस और हरी इलायची पाउडर मिलाएं.
कड़ाही में घी गर्म करें और तैयार बैटर से छोटे-छोटे पैनकेक बनाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें.
तले हुए पैनकेक को तुरंत गरम चाशनी में डालकर अच्छे से भीगने दें.
ऊपर से कटे हुए कैलिफोर्निया वॉलनट्स से गार्निश करें और गरमागरम देहरोरी सर्व करें.