ये हैं छत्तीसगढ़ की 10 सबसे बेहतरीन सरकारी यूनिवर्सिटी, जहां से हर साल बनते हैं डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक
Best Government Universities Chhattisgarh: आज के समय में हर छात्र एक अच्छी यूनिवर्सिटी में पढ़ना चाहता है ताकि उसका भविष्य सुरक्षित हो सके. इसके लिए 12वीं में अच्छे नंबर लाना पहली सीढ़ी है, क्योंकि इसी के दम पर टॉप कॉलेजों में एडमिशन मिलता है. अगर आप भी बेहतरीन करियर और शानदार जॉब पैकेज चाहते हैं, तो छत्तीसगढ़ की टॉप यूनिवर्सिटीज आपके लिए सबसे अच्छे ऑप्शन हैं. बता दें किछत्तीसगढ़ अब शिक्षा का एक बड़ा केंद्र बन चुका है. यहां के टॉप-10 विश्वविद्यालयों से हर साल हजारों छात्र डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक बनकर निकल रहे हैं. इन कॉलेजों की बेहतरीन पढ़ाईव के कारण छात्रों को देश-विदेश में आसानी से प्लेसमेंट मिल जाता है. आइए जानते हैं छत्तीसगढ़ की इन टॉप 10 यूनिवर्सिटीज के बारे में
छत्तीसगढ़ के इन पुराने और बेहतरीन विश्वविद्यालयों में एडमिशन लेना हर छात्र का सपना होता है.
रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ का सबसे पुराना और फेमस यूनिवर्सिटी है, जिसे NAAC से A+ ग्रेड मिला है.
भिलाई का छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक और फार्मेसी की पढ़ाई के लिए जाना जाता है.
रायपुर का इंदिरा गांधी कृषि यूनिवर्सिटी कृषि शिक्षा और स्किल के क्षेत्र में राज्य का प्रमुख संस्थान है.
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई के लिए देश के प्रमुख यूनिवर्सिटी में गिना जाता है.
बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास विश्वविद्यालय एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है, जहां शिक्षा के साथ शोध और कौशल आधारित पाठ्यक्रम भी संचालित होते हैं.
सरगुजा का संत गहिरा गुरु यूनिवर्सिटी कई विषयों में उच्च शिक्षा के लिए छात्रों की पहली पसंद है.
रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य एवं आयुष विश्वविद्यालय आयुर्वेद, होम्योपैथी, नर्सिंग, योग और स्वास्थ्य शिक्षा का प्रमुख केंद्र है.
जगदलपुर का शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय एमबीए, एमसीए, बी.एड सहित कई सामान्य पाठ्यक्रमों के लिए प्रसिद्ध है.
बिलासपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर की शिक्षा के लिए जाना जाता है.
बिलासपुर का पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से कई डिग्री और डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध कराता है.