दीपिका पादुकोण ने दिया दूसरी बेटी को जन्म, रणवीर सिंह के घर फिर गूंजी किलकारी
Deepika Second Baby: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियां आई हैं. अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने शनिवार, 19 सितंबर 2026 को अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया है. कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की. पोस्ट सामने आते ही फैंस और बॉलीवुड सितारों ने दोनों को जमकर बधाई देना शुरू कर दिया.
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पैरों के निशान वाली फोटो शेयर कर बेटी के जन्म की जानकारी दी.
कपल ने पोस्ट में लिखा, 'वेलकम बेबी गर्ल: 19.9.2026', जिसके साथ दुआ और प्यार का संदेश भी दिया.
दूसरी बेटी के जन्म की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने दीपिका और रणवीर को बधाइयां देना शुरू कर दिया.
सोनू सूद, सोनम कपूर, हुमा कुरैशी और नेहा धूपिया सहित कई सितारों ने कपल को बधाई दी.
'धुरंधर' फेम सारा अर्जुन ने भी पोस्ट पर नजर वाले इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी.
हार्डी संधू और एमी विर्क ने रेड हार्ट इमोजी के जरिए दीपिका और रणवीर को प्यार भेजा.
सोनू सूद ने कमेंट करते हुए कपल को दूसरी बेटी के जन्म पर 'मुबारक हो' कहा.
सोनम कपूर ने कमेंट में इसे सपना बताते हुए दीपिका और रणवीर को शुभकामनाएं दीं.
बेटी के जन्म से एक दिन पहले दीपिका और रणवीर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे.
मंदिर में दीपिका ने परिवार के साथ बप्पा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया था.