कितनी पढ़ी लिखी हैं सचिन की लाडली सारा तेंदुलकर? कम उम्र में ही बिजनेस की दुनिया में रखा कदम
Sara Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर आज 12 अक्टूबर को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं. सारा के बर्थ्डै के खास मौके पर पिता सचिन ने उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर कर जमकर प्यार लुटाया है. सारा ने बेहद ही कम उम्र में न सिर्फ बिजनेस की दुनिया में कदम रखा बल्कि अपनी एक खास पहचान भी बनाई. उनके जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं उनके बारे में...
सारा तेंदुलकर का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को मुंबई में हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की.
इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह लंदन चली गईं, जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से बायोमेडिकल साइंस में ग्रेजुएशन की.
ग्रेजुएशन के बाद सारा ने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से ही क्लीनिकल और पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में अपनी मास्टर्स डिग्री पूरी की.
मेडिकल फील्ड की पढ़ाई करने के बावजूद सारा ने ग्लैमर, बिजनेस और सोशल मीडिया सेक्टर में अपनी अलग राह चुनी.
सारा तेंदुलकर ने कम उम्र में ही एंटरप्रेन्योर के रूप में बिजनेस की दुनिया में कदम रख दिया है.
सारा ने हेल्थ और फिटनेस के प्रति अपने जुनून को देखते हुए एक नया पिलेट्स स्टूडियो एकेडमी शुरू किया.
इसके अलावा सारा 'सारा प्लैनर्स' नाम से एक ऑनलाइन डायरी और कस्टमाइज्ड स्टेशनरी का भी बिजनेस करती हैं.
सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन में सारा बतौर डायरेक्टर काम करती हैं, जहां वह वंचित बच्चों के लिए स्वास्थ और शिक्षा के क्षेत्र में काम करती हैं.