नवरात्रि और दिवाली की छुट्टियों में MP के इन स्थानों पर जाएं घूमने, मिलेगा सुकून, देखें लिस्ट
MP Holiday Travel Destinations: मानसून का दौर खत्म हो चुका है और अब ठंडी हवाओं का एहसास होने लगा है. इस सुहाने मौसम के दौरान छुट्टियां भी पड़ रही हैं. अभी नवरात्रि चल रही है और कुछ ही दिनों बाद दिवाली आने वाली है और इस बीच ऑफिस और स्कूल की लंबी छुट्टी भी मिलेगी. यही वह समय है जब आप अपने परिवार के साथ छुट्टियों में इस सुहावने मौसम में घूमने जा सकते हैं. इस मौसम में आप अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश के इन फेमस पर्यटक स्थलों पर जा सकते हैं, जहां आपको शांति, सुकून और प्रकृति का सुहाना नजारा देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं उन पर्यटक स्थलों के बारे में.
पचमढ़ी को सतपुड़ा की रानी कहा जाता है. यह मध्य प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन है, जहां रजत प्रताप वॉटरफॉल, पांडव गुफाएं और जटाशंकर केव देख सकते हैं.
भगवान शिव को समर्पित यह एक प्राकृतिक गुफा मंदिर है. इसके अंदर एक प्राकृतिक शिवलिंग और जलधारा है.
उज्जैन हिंदू श्रद्धालुओं के लिए बहुत पवित्र शहर है. यहां महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, काल भैरव मंदिर और शिप्रा नदी के घाट बहुत प्रसिद्ध हैं.
मंदिर के पास करीब 1 किलोमीटर लंबा बड़ा कॉरिडोर बनाया गया है, जहां भगवान शिव की विभिन्न लीलाओं को दर्शाती सुंदर मूर्तियां और फव्वारे हैं.
खजुराहो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है. यह अपने प्राचीन मंदिरों और पत्थरों पर की गई शानदार नक्काशी के लिए दुनिया भर में मशहूर है.
ग्रेनाइट पत्थरों से बना यह खजुराहो के सबसे पुराने और प्राचीन मंदिरों में से एक है.
मांडू विंध्य पर्वत की चोटी पर बसा एक ऐतिहासिक स्थान है. यह अपने पुराने महलों, किलों और जहाज महल व रूपमती महल की प्रेम कहानी के लिए जाना जाता है.
इसे 'झूला महल' भी कहा जाता है. इसकी बाहरी दीवारें 77 डिग्री के कोण पर झुकी हुई हैं, जिससे दूर से देखने पर यह किसी झूले जैसा प्रतीत होता है.
ग्वालियर अपनी समृद्ध विरासत के लिए प्रसिद्ध है. यहां का विशाल ग्वालियर किला, मान मंदिर महल और तानसेन से जुड़े स्थल देखने लायक हैं.
भेड़ाघाट जबलपुर में नर्मदा नदी के किनारे स्थित है. यह अपनी सफेद संगमरमर की ऊंची चट्टानों और बोटिंग के लिए बहुत लोकप्रिय है.