भोपाल-विदिशा रोड होगी 4 लेन, 1,757 करोड़ रुपये से बनेगा हाई-स्पीड कॉरिडोर का फीडर रूट
Bhopal Vidisha Road: भोपाल और विदिशा के बीच की दूरी तय करना अब बहुत आसान और सुरक्षित होने वाला है. सरकार ने इस मार्ग को चौड़ा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत वर्तमान की दो लेन वाली सड़क को फोरलेन में बदला जाएगा. लगभग 44.83 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट पर करीब 1,757.55 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
इस प्रोजेक्ट पर 1,757.55 करोड़ रुपये खर्च होंगे और 44.83 किलोमीटर लंबी दो-लेन सड़क को पक्के शोल्डर के साथ चार-लेन बनाया जाएगा.
चार-लेन बनने के बाद यह सड़क भोपाल-कानपुर हाई-स्पीड कॉरिडोर के लिए अहम कनेक्टिंग रूट बनेगी और भोपाल, विदिशा, रायसेन समेत आसपास के इलाकों की यात्रा आसान होगी.
सड़क भोपाल के अयोध्या बाईपास स्थित भानपुर टी-जंक्शन से शुरू होकर NH-146 के सांची-सलामतपुर जंक्शन तक जाएगी और सुखी सेवनिया, दीवानगंज व सलामतपुर से होकर गुजरेगी.
प्रोजेक्ट में कुल 8.25 किलोमीटर लंबे तीन बाईपास बनाए जाएंगे, जिससे भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक और हादसों का खतरा कम होगा.
भोपाल-विदिशा के बीच मौजूदा करीब 7 मीटर चौड़ी सड़क को 2008-09 में एशियाई विकास बैंक की योजना के तहत बनाया गया था.
सड़क को चार-लेन करने से वाहनों के लिए ज्यादा जगह मिलेगी और लोगों का सफर पहले के मुकाबले आसान व तेज होगा.
बता दें कि प्रोजेक्ट में सुखी सेवनिया, बेरखेड़ी और सलामतपुर में कुल 8.25 किलोमीटर लंबे तीन नए बाईपास भी बनाए जाएंगे.
इनमें सुखी सेवनिया बाईपास 1.80 किलोमीटर, बेरखेड़ी बाईपास 1.35 किलोमीटर और सलामतपुर बाईपास 5.10 किलोमीटर लंबा होगा.
बाईपास बनने से भारी और लंबी दूरी के वाहनों को आबादी वाले इलाकों से गुजरने की जरूरत कम होगी और ट्रैफिक का दबाव घटेगा.