ठंड में सेहत का खजाना है जबलपुर का GI टैग वाला सिंघाड़ा, जानें इसके फायदे
Jabalpur GI tag singhara: जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे बाजारों में सिंघाड़े की मांग भी बढ़ने लगी है. ठंड के मौसम में उगने वाला सिंघाड़ा सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. दुनियाभर में फेमस एमपी के जबलपुर के सिंघाड़े को जीआई टैग भी मिल चुका है, जो इसकी खास पहचान को और मजबूत करता है. ठंड के दिनों में लोग इसे उबालकर, कच्चा और आटे के रूप में बड़े चाव से खाते हैं.
जबलपुर के सिंघाड़े को जीआई टैग मिल चुका है, जिससे इसकी पहचान सिर्फ मध्य प्रदेश तक सीमित नहीं रही, बल्कि देश और दुनिया में भी इसकी खास पहचान बन गई है.
ठंड के मौसम में सिंघाड़ा तालाबों, पोखरों और पानी वाले इलाकों में उगता है और सर्दियों के शुरू होते ही बाजारों में इसकी बिक्री तेजी से बढ़ जाती है.
सिंघाड़ा खाने से ठंड के दिनों में शरीर को अंदर से गर्मी, ताकत और ऊर्जा मिलती है, जिससे सर्दी और थकान का असर कम महसूस होता है.
इसमें कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, जिंक और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व एक साथ देता है.
सिंघाड़ा पेट के लिए बहुत हल्का होता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत रहता है और कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है.
व्रत और उपवास के दौरान सिंघाड़े के आटे से बनी पूरी, हलवा और पकौड़ी जैसी चीजें खूब खाई जाती हैं, क्योंकि यह व्रत में भी ऊर्जा बनाए रखता है.
सिंघाड़ा हड्डियों को मजबूत करता है, जोड़ों के दर्द में राहत देता है और लंबे समय तक कमजोरी महसूस करने वाले लोगों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.
यह ब्लड प्रेशर और शुगर को नियंत्रित रखने में मददगार माना जाता है, इसलिए डायबिटीज और हाई बीपी वाले लोगों को भी इसे संतुलित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है.
सिंघाड़ा त्वचा को अंदर से निखारता है, शरीर को ठंडक देता है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं.
ठंड के मौसम में रोज सिंघाड़ा खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है, सर्दी-जुकाम से बचाव होता है और शरीर पूरे दिन तरोताजा बना रहता है.