ये है मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला जिला, 90 प्रतिशत लोगों को नहीं पता नाम!
देश का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में एतिहासिक धरोहरों और प्राकृतिक नजारों का खजाना है. ये प्रदेश दुनिया भर में अपनी सुंरदरता और इतिहास के जाना जाता है. लेकिन क्या आप जातने है कि मध्यप्रदेश का वह कौन सा जिला है जिसकी जनसंख्या सबसे ज्यादा है.
Written By सुमित तिवारी
|
Last Updated: Jun 07, 2026 06:21 PM IST
1 / 6
पर्यटन के शौकीन लोगों को मध्य प्रदेश हमेशा से पहली पंसद रहा है क्योंकि यहां पर खजुराहों जैसे एतिहासिक नगर हैं जो आज भी अपनी एतिहासिक पहचान बरकरार रखें हुए हैं.
2 / 6
दूसरी तरफ देश के बीचोंबीच स्थित होने की वजह से इसे देश का दिल भी कहा जाता है. ये राज्य अपनी नदियों, झरनों और पहाड़ों के लिए भी प्रचलित हैं.
3 / 6
मध्य प्रदेश में आस्था का केंद्र 2 ज्योतिर्लिंग भी स्थित हैं. पहला उज्जैन महाकालेश्वर और दूसरा ओंकारेश्वर जो की मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित है.
4 / 6
मध्यप्रदेश का गठन 1 नवंबर, 1956 को हुआ था. इस बड़े और खूबसूरत राज्य की राजधानी भोपाल है, जिसे लोग झीलों की नगरी भी कहते हैं. गठन के बाद से ही मध्यप्रदेश ने हर क्षेत्र में तेजी से विकास किया है.
5 / 6
मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला जिला इंदौर है. इंदौर को प्रदेश की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है, क्योंकि यहां व्यापार और काम-धंधे के सबसे ज्यादा मौके हैं.
6 / 6
साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, इंदौर शहर की कुल आबादी 21,67,447 है. इस शहर को प्रदेश का सबसे ज्यादा विकसित और सबसे आधुनिक शहर माना जाता है.