एमपी का यह गांव है सबसे शिक्षित, यहां 100% लोग हैं पढ़े-लिखे
Most Educated Village in MP: मध्य प्रदेश लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. प्रदेश के कई जिले और गांव अपनी विशेष पहचान के लिए जाने जाते हैं. शिक्षा, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में यहां के ग्रामीण क्षेत्र भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. प्रदेश के छात्र अपनी प्रतिभा, मेहनत और नई-नई उपलब्धियों के दम पर देशभर में मध्य प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं. वहीं राज्य के कई गांव और शहर शिक्षा, विज्ञान और तकनीकी विकास के क्षेत्र में अलग पहचान बना चुके हैं. आज हम आपको मध्य प्रदेश के ऐसे ही एक गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे प्रदेश के सबसे शिक्षित गांवों में गिना जाता है.
एमपी का यह सबसे शिक्षित गांव न केवल बड़े-बड़े शहरों को मात देता है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा का विषय भी बना हुआ है.
नरसिंहपुर के पास स्थित बघुवार गांव अपनी उच्च साक्षरता के लिए जाना जाता है, जहां बच्चा हो, महिला हो या बुजुर्ग लगभग हर व्यक्ति शिक्षित है.
100 प्रतिशत साक्षरता और शून्य ड्रॉपआउट दर वाले बघुवार गांव ने सामूहिक प्रयास और शिक्षा के प्रति जागरूकता से पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल कायम की है.
बघुवार के लोगों ने अपने प्रयासों से स्कूल का निर्माण कराया और बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए आधुनिक सुविधाओं व स्मार्ट शिक्षण संसाधनों की व्यवस्था की.
बघुवार के स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई के साथ उनके स्वास्थ्य और मानसिक विकास का भी ध्यान रखा जाता है. वहीं स्थानीय शिक्षित युवा उन्हें बेहतर मार्गदर्शन दे रहे हैं.
बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों से जोड़ने के लिए गांव में स्टेडियम, इनडोर हॉल और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिससे उनमें खेलों के प्रति रुचि बढ़ी है.
गांव की दीवारों पर रंग-बिरंगे बनाए गए शैक्षिक चित्र बच्चों को रोज नई जानकारी देते हैं और शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश भी फैलाते हैं.
शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता, स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में भी आगे बढ़ा बघुवार गांव आज पूरे मध्य प्रदेश के लिए 100 प्रतिशत साक्षरता की मिसाल बन चुका है.