यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रीवा से हैदराबाद के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां जानें किराया से लेकर टाइमिंग तक
इस समय गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं. ऐसे में लोग अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान खूब बनाते हैं जिस वजह से ट्रेंनों में काफी भीड़ हो जाती है और लोगों को लंबी वेटिंग का इंतजार करना पड़ता है. लेकिन अब दक्षिण मध्य रेलवे नें यात्रियों को बड़ी सौगात दी है.
Written By : सुमित तिवारी
Updated: June 07, 2026 04:52 PM IST
दरअसल दक्षिम मध्य रेलवे द्वारा मध्यप्रदेश के रीवा से हैदराबाद के चारलपल्ली स्टेशन के बीच एक समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. इस ट्रेन के नियमित संचालन से हजारों यात्रियों का सफर आराम दायक होने वाला है.
यह स्पेशल ट्रेन 8 जून 2026 से दोनों दिशाओं में नियमित सेवाएं शुरू कर देगी. इसके नियमित संचालन से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना के यात्रियों को फायदा मिलेगा.
रीवा से चारलपल्ली जाने वाली ट्रेन का नंबर 02158 होगा. यह ट्रेन 8 जून से 28 जून तक हर रविवार को रीवा स्टेशन से चलाई जाएगी.
श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन
हैदराबाद से रीवा वापस आने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन संख्या 02157 (चारलपल्ली-रीवा स्पेशल) चलाई जाएगी. यह ट्रेन 7 जून से 29 जून 2026 की अवधि के बीच हर शनिवार को चारलपल्ली स्टेशन से रवाना होगी.
चारलपल्ली स्टेशन से यह स्पेशल ट्रेन हर शनिवार को शाम 5 बजे रीवा के लिए प्रस्थान करेगी. रास्ते के अलग-अलग स्टेशनों से होते हुए ट्रेन अगले दिन यानी रविवार को शाम 7.30 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी.
रीवा से हैदराबाद (चारलपल्ली) के बीच रेलवे द्वारा हाल ही में शुरू की गई समर स्पेशल ट्रेन (ट्रेन संख्या: 02158 REWA CHZ SF SPL) का शुरुआती किराया लगभग ₹875 है.