दो बच्चों का पिता था निधि तिवारी का बॉयफ्रेंड, 24 घंटे ऐसे रखता था निगरानी
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में सुसाइड करने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत के एक-एक राज सामने आ रहे हैं.
Written By
प्रतीक चौहान
|
Last Updated: Sep 29, 2026 02:22 PM IST
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में सुसाइड करने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत के एक-एक राज सामने आ रहे हैं.
मौत से पहले सोशल मीडिया में निधि ने एक पोस्ट किया था. इस वायरल पोस्ट में उसने लिखा, ''इस अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया, मैंने खुद से पूरा कर दिया...
पोस्ट में आगे उन्होंने लिखा था कि इसलिए कहा जाता है खुद से प्यार करो, किसी और से नहीं. खुद में खुद को तलाश करो, किसी और में आखिर कब तक तलाशोगे खुद को...
उसकी यह पंक्तियां इस बात का साफ संकेत दे रही हैं कि वे किसी रिश्ते में भावनात्मक रूप से बेहद आहत थी और खुद को अकेला महसूस कर रही थी.
अब निधि की आत्महत्या के बाद पुलिस जांच उसके बॉयफ्रेंड पर जाकर टिक गई है. पंजाब का रहने वाला युवक फिलहाल मोबाइल बंद करके गायब है.
मृतका के परिजनों ने भी निधि के बॉयफ्रेंड सोनू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मां हेमलता तिवारी के मुताबिक, ''निधि तिवारी उनकी सबसे बड़ी बेटी थी.
वह मोरवा के होटल जीएस ग्रैंड में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर जॉब करती थी, क्योंकि इस एरिया में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड यानी NCL के ऑफिस हैं. यहां लोगों का आना-जाना बना रहता है.
NCL आउटसोर्सिंग के तहत काम करने वाली एक कंपनी में इंजीनियर सोनू सिंह पंजाब का रहने वाला है. वह अक्सर सिंगरौली आता था और इसी होटल में रुकता था. इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई.
सोनू सिंह से वह अक्सर बात करती रहती थी. हमेशा उसके कान में ब्लूटूथ लगा रहता था, क्योंकि वह हमेशा उस पर ऑनलाइन और ऑफलाइन नजर बनाए रखता था. सोनू पंजाब का रहने वाला है और दो बच्चों का पिता है.