T20I में भारत के 6 सबसे बड़े रन चेज, न्यूजीलैंड के खिलाफ बना टॉप रिकॉर्ड
Top Record vs New Zealand: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल में कई बार बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की है. हाल ही में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 मैच में 226 रनों का टारगेट चेज किया और 4 विकेट से जीत हासिल की. इसी कड़ी में आज हम आपको टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे बड़े रन चेज के बारे में बताने जा रहे हैं.
भारत ने 22 अक्टूबर 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 मैच में 226 रनों का टारगेट चेज कर इतिहास रच दिया है.
टी20 इंटरनेशनल में भारत का यह सबसे सफल बड़ा रन चेज है. पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 225 रन बनाए. जवाब में भारत ने 230 रन बनाकर 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया.
इससे पहले भारत ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा चेज साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था. विशाखापत्तनम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने 209 रनों का लक्ष्य हासिल किया था.
साल 2026 में ही भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में भी 209 रनों का सफल रन चेज किया था.
भारत ने चौथा सबसे सफल रन चेज 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था. हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 208 रनों का लक्ष्य हासिल किया था.
2009 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 207 रनों का टारगेट चेज किया था. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मोहाली में खेला गया था.
भारत के टॉप-6 सबसे बड़े रन चेज में से 3 मुकाबले न्यूजीलैंड के खिलाफ ही आए हैं. साल 2020 में ऑकलैंड में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने कीवी टीम के खिलाफ 204 रनों का लक्ष्य हासिल किया था.