27 साल के हुए शुभमन गिल, इन 7 रिकॉर्ड्स से दुनिया में मचाई सनसनी
Shubman Gill Records: भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल आज 8 सितंबर को अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं. 2019 में टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले गिल ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं. साल 2018 में उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी कर पहली बार सुर्खियां बटोरी थी. भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई. उनके बर्थडे के खास मौके पर आइए जानते हैं उनके 7 सबसे बहरीन रिकॉर्ड्स के बारे में...
इसके अलावा आईपीएल प्लेऑफ मैच में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर (129 रन) का रिकॉर्ड भी गिल के नाम दर्ज है.
सबसे कम उम्र में दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी शुभमन गिल के नाम दर्ज है. उन्होंने सिर्फ 23 साल 132 दिन की उम्र में वनडे क्रिकेट में डबल सेंचुरी जड़कर इतिहास रचा.
टेस्ट क्रिकेट में भी गिल का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. वह एक टेस्ट मैच में दोहरा शतक और 150 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं.
किसी भारतीय कप्तान द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर (269 रन) बनाने का रिकॉर्ड भी शुभमन गिल के नाम दर्ज हैं.
शुभमन गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक ही संस्करण में बतौर कप्तान 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान हैं.
इसके अलावा आईपीएल प्लेऑफ मैच में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर (129 रन) का रिकॉर्ड भी गिल के नाम दर्ज है.
गिल ने वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए सबसे तेज 3000 रन बनाए हैं. उन्होंने 62 पारियों में यह कारनामा किया.