Vastu Tips: किचन में गलत दिशा में रखा गैस चूल्हा बढ़ा सकता है आर्थिक संकट, जानें सही वास्तु नियम
किचन वास्तु टिप्स
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोईघर घर का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, क्योंकि यह स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि से जुड़ा होता है. मान्यता है कि रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास होता है. इसलिए गैस चूल्हे की सही दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए. गलत दिशा में रखा चूल्हा आर्थिक परेशानियों, मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है.
किस दिशा में चूल्हा रखने से क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर दिशा (North)
यह दिशा धन के देवता कुबेर से जुड़ी मानी जाती है. इस दिशा में चूल्हा रखने से धन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं और नौकरी या व्यापार में नुकसान होने की संभावना रहती है.
उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण)
यह दिशा देवताओं और जल तत्व की मानी जाती है. यहां चूल्हा रखने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है, स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है और इलाज आदि पर अधिक खर्च होने की संभावना रहती है.
दक्षिण-पश्चिम दिशा (South-West)
यह दिशा स्थिरता का प्रतीक मानी जाती है. इस स्थान पर चूल्हा रखने से करियर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं और बचत पर भी असर पड़ सकता है.
गैस चूल्हा रखने की सही दिशा क्या है ?
दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण)
वास्तु के अनुसार चूल्हे के लिए सबसे उपयुक्त स्थान आग्नेय कोण माना जाता है. यह अग्नि तत्व की दिशा है. यहां चूल्हा रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है.
खाना बनाते समय किस दिशा में मुख होना चाहिए?
खाना बनाते समय व्यक्ति का मुख पूर्व दिशा की ओर होना शुभ माना जाता है. इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और स्वास्थ्य बेहतर रहने की मान्यता है. यदि आग्नेय कोण में चूल्हा रखना संभव न हो, तो उत्तर-पश्चिम दिशा भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है.
ये भी पढ़ें-Vastu Tips: घर के मेन गेट पर लगाएं ये 3 शुभ चीजें, नजर दोष होगा दूर, बनी रहेगी सुख-समृद्धि
रसोई से जुड़े दूसरे जरूरी वास्तु सुझाव
सिंक और चूल्हे के बीच दूरी रखें
पानी और आग को एक-दूसरे के बहुत करीब नहीं रखना चाहिए. इसलिए सिंक और गैस चूल्हे के बीच उचित दूरी रखना बेहतर माना जाता है. यदि संभव हो तो इनके बीच कोई पार्टिशन या पर्याप्त गैप रखें.
मुख्य दरवाजे से चूल्हा न दिखे
वास्तु मान्यताओं के अनुसार घर के मुख्य प्रवेश द्वार से गैस चूल्हा सीधे दिखाई नहीं देना चाहिए. इसे शुभ नहीं माना जाता है.