Sawan 2026: सावन में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, भोलेनाथ की कृपा से मिलेगा धन और सफलता
Sawan 2026 Lucky Zodiac Signs: ऐसी मान्यता है कि इस महीने में जो भी भक्त सच्चे मन से शिव जी की आराधना और उनका जलाभिषेक करते हैं, भोलेनाथ उनके सारे दुख-दर्द दूर कर देते हैं. इस साल सावन की शुरुआत कुछ विशेष राशियों की बंद किस्मत को खोलने वाली साबित हो सकती है.
सावन 2026
Shiv Kripa Se Badlegi Kismat: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, भगवान शिव की पूजा का पवित्र महीना सावन इस साल 30 जुलाई से शुरहोकर 28 अगस्त तक चलेगा. ज्योतिष के अनुसार इस बार सावन में ग्रहों का एक खास संयोग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए बहुत शुभ रहेगा. ऐसी मान्यता है कि इस महीने में जो भी भक्त सच्चे मन से शिव जी की आराधना और उनका जलाभिषेक करते हैं, भोलेनाथ उनके सारे दुख-दर्द दूर कर देते हैं. इस साल सावन की शुरुआत कुछ विशेष राशियों की बंद किस्मत को खोलने वाली साबित हो सकती है. तो आइए जानते हैं कि वे कौन सी 4 भाग्यशाली राशियां हैं, जिन पर इस बार महादेव की सबसे ज्यादा कृपा होने वाली है.
मेष राशि
- सावन का महीना मेष राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. लंबे समय से रुके हुए काम अब पूरे होने लगेंगे.
- नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे सम्मान और पद बढ़ेगा.
- व्यापारियों को किसी बड़े सौदे से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं.
- साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी.
वृषभ राशि
- वृषभ राशि के लोगों के लिए सावन राहत और तरक्की लेकर आ सकता है.
- अगर आपका कोई पैसा लंबे समय से अटका हुआ है, तो उसके मिलने की संभावना है.
- परिवार में खुशहाली और आपसी प्रेम बढ़ेगा.
- इ स दौरान भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाना शुभ माना जाएगा.
सिंह राशि
- सिंह राशि के जातकों का आत्मविश्वास इस महीने बढ़ेगा.
- करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं.
- जो लोग नई नौकरी या नया काम शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय उनके पक्ष में रहेगा.
- इसके अलावा, किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है.
तुला राशि
- तुला राशि वालों के लिए सावन कई अच्छे बदलाव लेकर आएगा.
- लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा.
- परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है.
- सोच-समझकर लिए गए आर्थिक फैसले भविष्य में अच्छा फायदा देंगे.