Sawan 2026: सावन की पहली रात को करें ये 4 सरल उपाय, महादेव दूर करेंगे हर कष्ट और चमकेगी किस्मत

Sawan First Night Remedies: सावन की रात को घर के मंदिर में उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके बैठे. एक घी का दीपक जलाएं और ॐ नमः शिवाय या महामृत्युंजय मंत्र का एक माला (108 बार) फेरें. रात में मंत्र जपने से मन को शांति मिलती है, तनाव दूर होता है और सेहत अच्छी रहती है.
sawan 2026

सावन 2026

Mahadev Blessings Night Remedies Tips: सावन का पवित्र महीना आज से शुरू हो गया है, जिसे बहुत चमत्कारी और शुभ माना जाता है. इस पूरे महीने में रोज भगवान शिव की पूजा और उपाय करने से विशेष लाभ मिलता है. बहुत से लोग नहीं जानते कि सावन में सिर्फ दिन ही नहीं, बल्कि रात के समय की गई शिव पूजा और मंत्रों का जाप भी बहुत असरदार होता है, जिससे सभी मनोकामना पूरी होती हैं. ऐसे में अगर आप आज रात को कुछ बहुत आसान और खास उपाय करते हैं, तो आपको भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा और आशीर्वाद मिल सकता है.

शिव मंत्रों का आसान जाप

सावन की रात को घर के मंदिर में उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके बैठे. एक घी का दीपक जलाएं और ॐ नमः शिवाय या महामृत्युंजय मंत्र का एक माला (108 बार) फेरें. रात में मंत्र जपने से मन को शांति मिलती है, तनाव दूर होता है और सेहत अच्छी रहती है.

चंद्रमा और शिव जी की पूजा

रात को एक तांबे या स्टील के लोटे में साफ पानी लें. उसमें थोड़ा सा कच्चा दूध, चावल के दाने और सफेद फूल डालें. इस पानी को चंद्रमा को चढ़ाते हुए ‘ॐ सोमाय नमः’ मंत्र बोलें. चंद्रमा भगवान शिव के सिर पर सजता है, इसलिए इस उपाय से मानसिक शांति मिलती है और भाग्य मजबूत होता है.

मुख्य द्वार पर दीपक और कपूर

सोने से पहले घर के मेन गेट के दाईं तरफ घी या सरसों के तेल का दीया रखें. इसके साथ ही एक बर्तन में 2 कपूर और 2 लौंग जलाकर उसका धुआं पूरे घर में घुमाएं. इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सुख-समृद्धि आती है.

ये भी पढ़ें-Sawan Somwar 2026: इस साल सावन में 4 या 5 कितने सोमवार पड़ेंगे? दूर करें कन्फ्यूजन, जानें सही तारीख

शिवलिंग का अभिषेक और बेलपत्र

अगर घर में छोटा शिवलिंग है तो रात को उन्हें गाजल और दूध से स्नान कराएं. इसके बाद 11 या 21 बेलपत्रों पर चंदन से ‘राम’ नाम लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं. बेलपत्र पर राम नाम लिखने से महादेव बहुत जल्दी खुश होते हैं और आपकी धन से जुड़ी इच्छाएं पूरी करते हैं.

ज़रूर पढ़ें