जन्माष्टमी पर बन रहा है दुर्लभ त्रिग्रही योग, इन 4 राशियों की बदल सकती है किस्मत! क्या आपकी राशि भी है शामिल?
Trigrahi Yog Janmashtami Rashifal: मान्यता है कि इस योग के प्रभाव से कुछ जातकों को करियर, धन, मान-सम्मान और पारिवारिक जीवन में सकरात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं वे कौन सी चार राशियां हैं जिन्हें इसका सबसे अधिक लाभ मिल सकता है.
जन्माष्टमी पर बन रहा है दुर्लभ योग
Lucky Zodiac Signs Prediction: हिंदू पंचां के अनुसार, इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर को मनाया जाएगा. इस दिन ग्रहों की खास स्थिति बनने जा रही है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में बेहद शुभ माना जा रहा है. जन्माष्टमी के मौके पर चंद्रमा, सूर्य और देवगुरु बृहस्पति एक साथ आकर त्रिग्रही योग बनाएंगे. मान्यता है कि इस योग के प्रभाव से कुछ जातकों को करियर, धन, मान-सम्मान और पारिवारिक जीवन में सकरात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं वे कौन सी चार राशियां हैं जिन्हें इसका सबसे अधिक लाभ मिल सकता है.
वृषभ राशि
- वृषभ राशि के जातकों के लिए यह ग्रहों का संयोग काफी अच्छा साबित हो सकता है.
- लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन सकते हैं. आमदनी बढ़ाने के नए अवसर भी मिल सकते हैं.
- नौकरी करने वालों को सेनियर लोगों का सहयोग मिल सकता है.
- वहीं नया कारोबार शुरू करने की सोच रहे लोगों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है.
कर्क राशि
- कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और इसी वजह से इस राशि के लिए यह योग खास माना जा रहा है.
- आत्मविश्वास बढ़ सकता है और समाज व परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने के योग बन सकते हैं.
- मानसिक तनाव कम हो सकता है. घर में धार्मिक कार्यक्रम या कोई मांगलिक आयोजन होने की संभावना बन सकती है.
- धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन को शांति मिल सकती है.
सिंह राशि
- सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं. ऐसे में सूर्य का गुरु और चंद्रमा के साथ होना सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है.
- पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के अवसर बन सकते हैं.
- व्यापार में किए गए सौदों से अच्छा मुनाफ मिलने की संभावना है. आर्थिक मामलों में भी यह समय सकारात्मक रह सकता है.
धनु राशि
- धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं. त्रिग्रही योग में गुरु की मौजूदगी इस राशि के लिए भाग्य को मजबूत करने वाली मनी जा रही है.
- विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रह सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है.
- प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है. कानूनी मामलों में भी राहत मिलने की उम्मीद बन सकती है.