जापान के खिलाफ पहली ही गेंद पर आउट हुए अभिषेक शर्मा, बनाया अनचाहा रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा
Abhishek Sharma Unwanted Record: भारत और जापान के बीच खेले गए ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं. 0 पर आउट होने के साथ ही अभिषेक ने एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. वह टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा गोल्डन डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस साल वह 10वीं बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं.
अभिषेक शर्मा ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड
दरअसल भारत और जापान के बीच सानो ग्राउंड में खेले गए इस ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मैच में अभिषेक शर्मा गोल्डन डक का शिकार बने. चार्ली हरा-हिंजे ने उन्हें पहले ही ओवर की छठी गेंद पर पवेलियन भेज दिया. ओवर की छठी गेंद पर अभिषेक ने स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन टॉप एज लगने के बाद वह शोमा सुगाया-स्लेटर को कैच थमा बैठे. इस साल अभिषेक 10वीं बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं. वह अब टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में 10 बार जीरो पर आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
🫣🫣 https://t.co/SDtUaZvU2n
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 22, 2026
यह भी पढ़ें: India vs Japan: 32 रन बनाने के बावजूद भारत ने जीता मैच, रोमांचक मुकाबले में जापान को 2 रन से हराया
तोड़ा इन खिलाड़ियों का रिकॉर्ड
जापान के खिलाफ जीरो पर आउट होने के साथ ही अभिषेक शर्मा ने दो खिलाड़ियों का ‘डक’ पर आउट होने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने के मामले में अभिषेक ने राशिद खान और शादाब खान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. राशिद साल 2019 में टी20 क्रिकेट में 9 बार जीरो पर आउट हुए थे. वहीं, पाकिस्तान के शादाब खान साल 2024 में 9 बार बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे थे. अब अभिषेक शर्मा इस साल 10 बार गोल्डन डक पर आउट होने के साथ एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने के मामले में टॉप पर आ गए हैं.
रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
वहीं, अभिषेक शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक पर आउट होने वाले भारतीय ओपनर बन गए हैं. उनके साथ पांचवीं बार ऐसा हुआ है. अभिषेक से पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज था, जो 4 बार गोल्डन डक का शिकार बने थे. लेकिन अब अभिषेक ने उन्हें पीछे छोड़कर यह अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.