बांग्लादेशी कप्तान ने हरमनप्रीत कौर से नहीं मिलाया हाथ तो मचा बवाल, कैप्टेंसी पर उठे सवाल

Nigar Sultana: विमेंस एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया. इस मैच में टॉस के दौरान बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से हाथ नहीं मिलाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मैच गया है.
IND vs BAN

भारत बनाम बांग्लादेश

Nigar Sultana: भारत और बांग्लादेश के बीच 10 सितंबर को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन कर 40 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की. भारत की इस जीत से ज्यादा बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना सुर्खियों में हैं. वजह है टॉस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से उनका हाथ न मिलना. अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले में सफाई देते हुए अपना हाथ पीछे खींच लिया है.

बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना ने नहीं मिलाया हाथ

दरअसल विमेंस एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया. इस मैच में टॉस के दौरान बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से हाथ नहीं मिलाया. निगार की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी. हालांकि मामला बढ़ता देख बीसीबी ने सफाई दी है और कहा है कि हाथ ना मिलाना पूरी तरह से सुल्ताना का निजी फैसला था.

यह भी पढ़ें: Womens Asia Cup 2026: फ्री में कैसे और कहां देखें भारत बनाम श्रीलंका का फाइनल? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

BCB ने क्या कहा?

बांग्लादेश की महिला समिति के चेयरमैन रफीकुल इस्लाम बाबू के मुताबिक यह निगार सुल्ताना का निजी फैसला था और बीसीबी का इसमे कोई रोल नहीं था. बाबू ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हमारा मानना है कि खेल दुनिया को एकसाथ लाने का काम करता है. हम केवल भारत ही नहीं, बल्कि सभी देशों के साथ दोस्ताना संबंध चाहते हैं. इसलिए उन्होंने जो किया, वह पूरी तरह से उनका पर्सनल फैसला था.

निगार की कप्तानी पर खतरा!

बांग्लादेशी टीम का अगला बड़ा टारगेट एशियन गेम्स 2026 है. ऐसे में बोर्ड ने इस प्रतियोगिता के बाद टीम और निगार की कप्तानी को लेकर आगे की तस्वीर साफ करने के संकेत दिए हैं. रफीकुल इस्लाम बाबू ने बताया है कि बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना के अनुचित व्यवहार से जुड़ी शिकायतें बोर्ड तक पहुंची हैं. हालांकि बोर्ड ने फिलहाल इस मामले में कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है. रफीकुल इस्लाम बाबू ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि बोर्ड पहले एशियन गेम्स में टीम के प्रदर्शन का आकलन करेगा और इसके बाद निगार की कप्तानी समेत अन्य दूसरों मामलों पर चर्चा करेगा. एशियन गेम्स 2026 के खत्म होने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि आगे क्या कदम उठाना है.

ज़रूर पढ़ें