IPL 2026 के बीच BCCI सख्त, खिलाड़ियों को लेकर जारी किए नए नियम, जानें पूरा डिटेल

BCCI: देशभर में इन दिनों आईपीएल 2026 का रोमांच जारी है, इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सख्त रुख अपनाते हुए खिलाड़ियों को लेकर नए नियम जारी कर दिए हैं.
BCCI

बीसीसीआई

BCCI: देशभर में इन दिनों आईपीएल 2026 का रोमांच जारी है, इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सख्त रुख अपनाते हुए खिलाड़ियों को लेकर नए नियम जारी कर दिए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाईजियों को बताया है कि अब मैच के दौरान बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मैदान के आसपास घूमने की इजाजत नहीं होगी. इसके अलावा नए नियमों के मुताबिक केवल वही खिलाड़ी मैदान पर आना-जाना कर सकते हैं, जिनका नाम 16 खिलाड़ियों की टीम शीट में शामिल होगा.

IPL 2026 के बीच BCCI का बड़ा फैसला

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने सभी आईपीएल फ्रेंचाईजियों को जानकारी दी है कि सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी ते 16 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल नहीं हैं, ऐसे में वह मैच के दौरान इधर-उधर नहीं धूम सकते, साथ ही उन्हें ड्रिंक्स या ब्रेक के दौरान बैट लेकर या कोई संदेश देने के लिए मैदान में उतरने की अनुमति नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: KKR vs LSG: ईडन गार्डन्स में कोलकाता के सामने लखनऊ की चुनौती, जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड और संभावित प्लेइंग 11

डगआउट में बैठेंगे बाकी खिलाड़ी

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, अब बाकी खिलाड़ियों को डगआउट में ही बैठना होगा. खिलाड़ियों को बाउंड्री लाइन और LED एडवरटाइजिंग बोर्ड के बीच घूमने की इजाजत नहीं होगी. इससे पहले नियमों में थोड़ी ढील दी गई थी, जहां खिलाड़ी ड्रिंक्स लेकर मैदान में जा सकते थे. लेकिन अब बीसीसीआई ने सख्त रुख अपनाते हुए इन पर रोक लगा दी है.

BCCI ने क्यों लिया यह फैसला?

बीसीसीआई द्वारा नए नियमों को लेकर कोई खास वजह सामने नहीं आई हैं, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि मैच के दौरान मैदान में डिसिप्लिन बनाए रखने और अनावश्यक आने-जाने पर रोक लगाने को लेकर यह कदम उठाया गया है.

ज़रूर पढ़ें