FIFA WC 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले पहले फुटबॉलर

Cristiano Ronaldo: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार 23 जून को पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ गोल दागकर इतिहास रच दिया है. वह 6 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
Cristiano Ronaldo

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Photo- FIFA)

Cristiano Ronaldo: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार 23 जून को पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ गोल दागकर इतिहास रच दिया है. उज्बेकिस्तान के खिलाफ गोल करके रोनाल्डो ने इस टूर्नामेंट में न सिर्फ गोल का सूखा खत्म किया है, बल्कि वह 6 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ दिया है.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास

पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ इस मैच के छठे मिनट में गोल किया. यह गोल दागते ही रोनाल्डो लगातार 6 फीफा वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. 41 साल की उम्र में रोनाल्डो ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बता दें, पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो साल 2010, 2014, 2018, 2022 और अब 2026 वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं.

यह भी पढ़ें: FIFA WC 2026: लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में दागे सबसे ज्यादा गोल

रोनाल्डो ने तोड़ा मेसी का रिकॉर्ड

बता दें, पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी छह वर्ल्ड कप खेलने वाले दुनिया के केवल दो फुटबॉलर हैं. रोनाल्डो का गोल करने का सिलसिला 2006 में उनके डेब्यू से ही शुरू हो गया था. वह फीफा वर्ल्ड कप के सभी एडिशन में गोल करने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले ये रिकॉर्ड मेसी के नाम दर्ज था, जिन्होंने पांच वर्ल्ड कप में गोल किए हैं. मेसी साउथ अफ्रीका में 2010 वर्ल्ड कप में गोल नहीं कर पाए थे.

पुर्तगाल के लिए टॉप स्कोरर बने रोनाल्डो

पुर्तगाल और उज्बेकिस्तान के बीच खेले गए मैच में रोनाल्डो ने 39वें मिनट में एक और गोल किया. इस गोल के साथ वह वर्ल्ड कप में पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. 41 वर्षीय इस दिग्गज ने फीफा वर्ल्ड कप में अब तक कुल 10 गोल दागे हैं.

ज़रूर पढ़ें