CSK के कोचिंग स्टाफ में गैरेथ बैटी और मोहित शर्मा की एंट्री, मिली बड़ी जिम्मेदारी
सीएसके कोचिंग स्टाफ में हुआ बदलाव
CSK Coaching Staff Update: आईपीएल 2027 के सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. सीएसके ने अपने कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ में बड़ा फेरबदल किए हैं. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को फ्रेंचाइजी का नया हेड कोच बनाने के बाद टीम ने इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर गैरेथ बैटी को अपना नया असिस्टेंट कोच बनाया है. साथ ही सीएसके ने अपने कोचिंग स्टाफ में मोहित शर्मा को भी शामिल किया है.वहीं, करीब 19 साल से फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे अनुभवी बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने भी चेन्नई से अपना नाता तोड़ लिया है.
CSK के कोचिंग स्टाफ में गैरेथ बैटी-मोहित शर्मा की एंट्री
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है. टीम ने आगामी सीजन के लिए इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर गैरेथ बैटी और एल्बी मॉर्कल को अपना नया असिस्टेंट कोच बनाया है. जबकि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है.
Once a Super King. Now ready to shape the next generation! 💛 From his IPL debut in Yellow in 2013 to winning the Purple Cap in 2014, Mohit Sharma has given us plenty of reasons to whistle with his masterful slower deliveries and variations! Welcome home, Mohit! 🦁 #WhistlePodu #Yellove
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) October 27, 2026
यह भी पढ़ें: T20I में भारत ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 6 ओवर में कूट दिए 118 रन
इन दिग्गजों ने CSK से तोड़ा नाता
चेन्नई सुपर किंग्स से कई सीनियर कोच अलग हो गए हैं. इनमें बल्लेबाजी कोच माइक हसी और गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस का नाम शामिल हैं. वहीं, पिछले सीजन के असिस्टेंट गेंदबाजी कोच श्रीधरन श्रीराम और फील्डिंग कोच जेम्स फोस्टर फ्रेंचाइजी के साथ बने हुए हैं. माइक हसी पिछले 19 सालों से सीएसके से जुड़े हुए थे, लेकिन अब उन्होंने फ्रेंचाइजी से अपना पुराना नाता तोड़ दिया है.
CSK के लिए खेल चुके हैं एल्बी मॉर्कल
पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मॉर्कल का चेन्नई सुपर किंग्स से पुराना नाता है. मॉर्कल ने साल 2008 से 2013 तक इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेला है. इस दौरान उन्होंने सीएसके के लिए 78 मैचों में 827 रन बनाए हैं और 76 विकेट लिए. इसके अलावा मॉर्कल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, दिल्ली कैपिटल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट की ओर से भी खेल चुके हैं.