क्या सच में मोहम्मद सिराज के छलके आंसू? दूसरे टेस्ट से भी बाहर हुए, लाइव टीवी पर मुरली कार्तिक का दावा
मोहम्मद सिराज
Mohammed Siraj Tears Second Test: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इन दिनों टीम मैनेजमेंट के फैसलों को लेकर चर्चा में हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लगातार दूसरे मैच में उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली. वेलिंगटन के बाद क्राइस्टचर्च टेस्ट से भी सिराज को प्लेइंग इवेलेन से बाहर करने पर कई सवाल उठ रहे हैं. कई भारतीय दिग्गज ने मैनेजमेंट के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए हैरानी जताई. इसी कड़ी में पूर्व भारतीय स्पिनर मुरली कार्तिक ने सिराज से जुड़ा एक ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
दरअसल टॉस के बाद भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज सनग्लासेस लगाए मैदान पर नजर आए तो कमेंट्री कर रहे मुरली कार्तिक ने पूछा, ‘क्या वह रो रहे हैं?’ इस दौरान उन्होंने सिराज को एक इमोशनल प्लेयर बताया और कहा कि टीम से बाहर होना उनके लिए तकलीफदेह हो सकता है.
क्या रो पड़े मोहम्मद सिराज?
क्राइस्टचर्च टेस्ट में टॉस के बाद ब्रॉडकास्ट ले दौरान मोहम्मद सिराज सनग्लासेस पहने दिखे. इन तस्वीरों ने सोनी स्पोर्ट्स पर कमेंट्री कर रहे मुरली कार्तिक का ध्यान खींचा. इस दौरान पूर्व स्पिनर ने सिराज के लिए कहा, ‘क्या वह रो रहे हैं? क्योंकि वह एक इमोशनल इंसान है. कार्तिक के मुताबिक, सिराज उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो चोट या परेशानी के बावजूद मैदान पर उतरकर अपना बेस्ट प्रदर्शन देना चाहते हैं. मुरली कार्तिक ने टीम मैनेजमेंट से सवाल किया कि अगर सिराज की फॉर्म या नेट्स में प्रदर्शन को लेकर संदेह था, तो उसे न्यूजीलैंड टूर पर टीम में शामिल ही क्यों किया.
MOHAMMAD SIRAJ GETS EMOTIONAL.🥺💔 – Ajinkya Rahane & Murali Kartik talking about Mohammad Siraj as he gets emotional at Christchurch today. https://t.co/K4WE8yvx9x
— Tanuj (@ImTanujSingh) November 27, 2026
गावस्कर ने जडेजा का भी किया जिक्र
मुरली कार्तिक अकेले पूर्व भारतीय खिलाड़ी नहीं थे जिन्होंने सिराज को प्लेइंग 11 से बाहर करने के फैसले पर सवाल उठाए. सुनील गावस्कर, मोहम्मद कैफ जैसे पूर्व क्रिकेटर ने भी सिराज को बाहर बैठाने के फैसले पर हैरानी जताई. गावस्कर का मानना है कि प्लेइंग 11 से बाहर रहना सिराज के लिए मुश्किल था, साथ ही उन्होंने रवींद्र जडेजा को लेकर भी अपनी राय रखी. इस दौरान गावस्कर ने कहा,”आप सिराज की बात कर रहे हैं, लेकिन जडेजा का क्या? मेरा मानना है कि मुकाबले के चौथे और पांचवें दिन उनकी स्पिन काफी मददगार साबित होती क्योंकि वह गेंद को काफी घुमाते हैं.



