PSL 2026 में बॉल टेम्परिंग में फंसे फखर जमान, पीसीबी ने ठोका जुर्माना, खूब हुई थी किरकिरी
फखर जमान
PSL 2026: पाकिस्तान क्रिकेट से एक बार फिर एक नया विवाद सामने आ गया है. दरअसल हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में बॉल टेम्परिंग का मामला सामने आया था.अब इस मामले में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा झटका देते हुए पीएसएल 2026 के दो मुकाबलों के लिए सस्पेंड कर दिया है.बता दें, फखर पर कराची किंग्स के खिलाफ मैच में बॉल टेम्परिंग के आरोप लगे थे.अब पीसीबी ने उन्हें इस मामले में लेवल-3 का दोषी पाया है.
बॉल टेम्परिंग में फंसे फखर जमान
बता दें,फखर जमान ने सुनवाई के दौरान अपने ऊपर लगे बॉल टेम्परिंग के आरोपों से इनकार कर दिया था, लेकिन पीसीबी ने उन्हें दोषी पाया है और बताया कि उनपर दो मैचों का बैन जारी रहेगा. अब फख्रर पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तान्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ होने वाले मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे.इस मामले में फखर पर फील्ड अंपायर शाहिद सैकत, फैसल खान अफरीदी, टीवी अंपायर आसिफ याकूब और फोर्थ अंपायर ने आरोप लगाए.
🚨 PCB BANNED FAKHAR ZAMAN 🚨
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) March 31, 2026
– The Pakistan Cricket Board has banned Fakhar Zaman for two matches from the PCL for ball tampering.
Global Humiliation For Pakistan 😭 🇵🇰 pic.twitter.com/Bw21t2RFXn
यह भी पढ़ें: क्या वैभव सूर्यवंशी के लिए खुलेंगे टीम इंडिया के दरवाजे? इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी बड़ी मांग
कराची किंग्स के खिलाफ मैच में की थी गेंद से छेड़छाड़
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का छठा मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेला गया था. इस मुकाबले में अंपायर को गेंद से छेड़छाड़ का शक हुआ, जिसके चलते लाहौर कलंदर्स पर 5 रन की पेनाल्टी लगाई गई और गेंद बदल दी गई.यह घटना आखिरी ओवर से पहले हुई, जब कराची किंग्स को 6 गेंदों में 14 रन चाहिए थे. पेनाल्टी के बाद लक्ष्य घटकर 9 रन रह गया, जिसे कराची ने 3 गेंदों में हासिल कर मैच जीत लिया.
फखर जमान पाकिस्तान टीम के अहम बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और टी20 फॉर्मेट में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए उन्हें जाना जाता है. ऐसे में पाकिस्तान सुपर लीग जैसे बड़े टूर्नामेंट में उनका बाहर होना टीम के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है.यह प्रतिबंध न सिर्फ उनकी टीम की रणनीति पर असर डालेगा, बल्कि उनके व्यक्तिगत रिकॉर्ड और फॉर्म पर भी सवाल खड़े कर सकता है.