GT VS RCB Qualifier 1: विराट-गिल के बीच टक्कर आज, फाइनल के लिए किसका कटेगा टिकट? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

GT VS RCB Qualifier 1: आईपीएल 2026 अब अपने आखिरी चरण पर पहुंच गया है. लीग स्टेज मुकाबलों के बाद अब प्लेऑफ का रोमांच शुरू होने जा रहा है. जहां क्वालीफायर-1 में टॉप-2 टीमों के बीच भिड़ंत होगी.
GT VS RCB

गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

GT VS RCB Qualifier 1: आईपीएल 2026 अब अपने आखिरी चरण पर पहुंच गया है. लीग स्टेज मुकाबलों के बाद अब प्लेऑफ का रोमांच शुरू होने जा रहा है. जहां क्वालीफायर-1 में टॉप-2 टीमों के बीच भिड़ंत होगी. पहला क्वालीफायर मुकाबला 26 मई को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसमे जीतने वाली टीम को सीधे फाइनल का टिकट मिल जाएगा. इस मैच से पहले आइए जानते हैं लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर डिटेल के बारे में…

कितने बजे शुरू होगा मैच?

आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर आज 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा. जबकि टॉस मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले होगा.

यह भी पढ़ें: RCB vs GT Qualifier: बारिश की वजह से धुला क्वालिफायर, तो कौन सी टीम खेलेगी आईपीएल फाइनल? जानें A टू Z समीकरण

कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले पहले क्वालीफायर मुकाबले का मजा फैंस घर बैठे भी उठा सकते हैं. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर होगी. खास बात यह है कि फैंस हिंदी, इंग्लिश समेत कई अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ मैच का मजा उठा सकते हैं. इसके अलावा अगर आप मोबाईल, या लैपटॉप पर लाइव मैच देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू- वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा/जैकब डफी

गुजरात टाइटंस- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जॉस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

ज़रूर पढ़ें