RCB vs GT Qualifier: बारिश की वजह से धुला क्वालिफायर, तो कौन सी टीम खेलेगी आईपीएल फाइनल? जानें A टू Z समीकरण

आईपीएल 2026 का रोमांच अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. कल यानी कि 26 मई 2026 को गुजरात और आरसीबी के बीच पहला क्वालिफायर खेला जाएगा.
IPL 2026 playoffs

IPL 2026 पहला क्वालिफायर

आईपीएल 2026 का रोमांच अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. कल यानी कि 26 मई 2026 को गुजरात और आरसीबी के बीच पहला क्वालिफायर खेला जाएगा. इस बड़े मुकाबले का आयोजन धर्मशाला के मैदान पर किया जाएगा. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा, जबकि पहली गेंद 7.30 बजे फेंकी जाएगी. फैंस के बीच सबसे ज्यादा चिंता एक ही बात की है कि अगर कहीं ये मैच बारिश की भेंट चढ़ गया तो क्या होगा?

मौसम विभाग की मानें तो मैच के दौरान धर्मशाला में मौसम सुनहरा रहने की उम्मीद है और बारिश की उम्मीद न के बराबर है. हालांकि मौसम कब बदल जाए इसकी कोई गारंटी नहीं होती, मौसम के मिजाज का अनुमान लगाना मुश्किल है. अब सवाल उठता है कि अगर मैच में बारिश हुई तो दोनों में से कौन सी टीम को फायदा होगा और कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी. आइए जानते हैं.

क्या कहते हैं नियम?

IPL के प्लेइंग-11 कंडीशन्स में इसे लेकर पूरी जानकारी दी गई है. अगर फाइनल, एलिमिनेटर, क्वालिफायर-1 या क्वालिफायर-2 मुकाबला टाई हो जाता है या धुल जाता है तो विजेता तय करने के लिए सुपर ओवर खेला जाएगा. फिर भी रिजल्ट नहीं आया तो दूसरा और तीसरा सुपर ओवर खेला जाएगा. लेकिन अगर बारिश, खराब मौसम या किसी अन्य कारण से सुपर ओवर कराना भी संभव नहीं हो पाता, तब लीग स्टेज की पॉइंट्स टेबल सबसे बड़ा फैसला करेगी.

अगर नहीं हो पाया मैच

ऐसी कंडीशन में प्वाइंट टेबल में टॉप करने वाली टीम फाइनल मैच खेलेगी. यानी बारिश के चलते मुकाबला पूरी तरह धुलता है तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फाइनल में पहुंच जाएगी क्योंकि उसने पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया था. जबकि ऐसी स्थिति में गुजरात टाइटन्स को क्वालिफायर-2 खेलना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoffs: प्लेऑफ की चारों टीमें फाइनल, RCB-GT-SRH के बाद राजस्थान ने किया क्वालीफाई

ज़रूर पढ़ें