RCB vs GT Qualifier 1: 4,4,4,4,4,6….गुजरात के खिलाफ अर्धशतक से चूके विराट कोहली, फिर भी IPL में रचा इतिहास

Virat Kohli: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के स्टार सलामी बलेलबाज विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है.
Virat Kohli

विराट कोहली

Virat Kohli: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के स्टार सलामी बलेलबाज विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी शानदार बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया है. धर्मशाला में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में कोहली अर्धशतक से जरूर गए, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

अर्धशतक से चूके विराट कोहली

आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने तूफानी बल्लेबाजी की और गुजरात के गेंदबाजों पर आक्रामक अंदाज में हमला बोला. इस मैच में किंग कोहली ने 25 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 43 रन की तूफानी पारी खेली. हालांकि इस दौरान वह अर्धशतक से चूक गए.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Cap Race: जोफ्रा आर्चर की घातक गेंदबाजी से बदला समीकरण, टॉप विकेट टेकर्स की बढ़ी टेंशन

विराट कोहली ने रचा इतिहास

गुजरात के खिलाफ इस मुकाबले में भले ही किंग कोहली अर्धशतक से चूक गए. लेकिन 43 रन बनाने के साथ ही उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. वह आईपीएल के लगातार चार सीजन में 600 या 600 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. विराट ने आईपीएल 2023, 2024 और 2025 में 600 से ज्यादा रन बनाए थे. अब मौजूदा सीजन में भी उन्होंने 600 रन कूट दिए हैं. इस तरह वह आईपीएल इतिहास में लगातार चार सीजन में 600+ रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

IPL 2026 में विराट कोहली का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में 37 वर्षीय विराट कोहली का बल्ला खूब गरजा है. इस सीजन अब तक खेले गए 15 मुकाबलों में उन्होंने 600 से बना लिए हैं. जिसमें 4 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 164.38 का रहा. इस सीजन विराट का हाई स्कोर नाबाद 105 रन रहा.

ज़रूर पढ़ें