क्या RCB के खिलाफ MI की प्लेइंग 11 से बाहर हुए हार्दिक पंड्या? रायपुर एयरपोर्ट पर टीम के साथ नहीं आए नजर
हार्दिक पंड्या
Hardik Pandya: आईपीएल 2026 में अपने अगले मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की टीम बुधवार को रायपुर पहुंच चुकी है. लेकिन इस दौरान मुंबई के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या टीम के साथ नजर नहीं आए हैं. हालांकि अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि वह बाद में टीम के साथ जुड़ेंगे या नहीं. ऐसे में उनकी उपलब्धता को लेकर सस्पेंस बना हुआ है.
रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस की टीम
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 10 मई को खेलना है, जिसके लिए मुंबई की टीम रायपुर पहुंच गई है. हालांकि इस दौरान मुंबई के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या एयरपोर्ट पर टीम के साथ नजर नहीं आए हैं, जिसके बाद उनकी गैरमौजूदगी को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
#BREAKING | रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस की टीम, 10 मई को RCB से होगा मुकाबला#Raipur #RCBvsMI | Raipur | Mumbai Indians | BCCI #VistaarNews @journoanjalii pic.twitter.com/D0XlNoJB3F
— Vistaar News (@VistaarNews) May 6, 2026
यह भी पढ़ें: क्या 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी से ‘बाल श्रम’ करा रही राजस्थान रॉयल्स? फ्रेंचाईजी पर लगे गंभीर आरोप
पिछले मैच में हुए थे बाहर
दरअसल वानखेड़े में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में हार्दिक पंड्या नहीं खेले थे. उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी. इस दौरान उनकी गैरमौजूदगी का आधिकारिक कारण पीठ में ऐंठन बताया गया था. उस मैच में टॉस के दौरान सूर्या ने भी बताया था कि आज रात हार्दिक की तबीयत ठीक नहीं हैं, इसलिए मैं उनकी जगह ले रहा हूं. बाकी सब ठीक है.
क्या RCB के खिलाफ नहीं खेलेंगे हार्दिक पंड्या?
मुंबई इंडियंस की हार और पंड्या के बल्ले और गेंद दोनों से खराब प्रदर्शन को देखते हुए, यह अटकलें तेज हो गई है कि उनकी गैरमौजूदगी का कारण चोट से कहीं ज्यादा तो नहीं है. पहले माना जा रहा था कि पंड्या की पीठ की समस्या ज्यादा गंभीर नहीं है और वह जल्द ही टीम में वापसी कर लेंगे. लेकिन टीम के साथ ट्रेविल न करने से अब कई तरह के कायस लगाए जा रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि लखनऊ के बाद अब आरसीबी के खिलाफ मैच में भी हार्दिक पंड्या खेलेते नजर नहीं आएंगे.
इस सीजन बुरे तरीके से फ्लॉप हुए पंड्या
आईपीएल 2026 में हार्दिक पंड्या बतौर कप्तान बुरे तरीके से फ्लॉप साबित हुए हैं. इसके अलावा वह गेंद और बल्ले से अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाब नहीं हुए हैं. अब तक खेले गए 8 मैचों में वह सिर्फ 146 रन ही बना सके हैं. वहीं, गेंदबाजी करते हुए 8 मैचों में उन्होंने सिर्फ 4 विकेट लिए हैं.