क्या 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी से ‘बाल श्रम’ करा रही राजस्थान रॉयल्स? फ्रेंचाईजी पर लगे गंभीर आरोप
वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वजह उनका प्रदर्शन या कोई रिकॉर्ड नहीं बल्कि एक विवाद है. हाल ही में वैभव से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है, जिसमें कर्नाटक के एक सामाजिक कार्यकर्ता सी. एम. शिवकुमार नायक ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ FIR दर्ज कराने की धमकी दी है. उनका मानना है कि आरआर की टीम 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी से बाल श्रम करा रही है.
राजस्थान रॉयल्स पर लगे गंभीर आरोप
दरअसल, हाल ही में कर्नाटक के एक सामाजिक कार्यकर्ता सी. एम. शिवकुमार नायक ने राजस्थान रॉयल्स पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि टीम 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से मजदूरी करा रही है. उनका मानना है कि 15 वर्षीय इस खिलाड़ी को अभी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए, न कि आईपीएल में खेलना चाहिए. इसी के साथ उन्होंने फ्रेंचाईजी पर वैभव से बाल मजदूरी कराने का आरोप लगाया है.
Social activist CM Shivakumar Nayak has threatened to lodge an FIR against the Rajasthan Royals.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 6, 2026
– Reason: Teenager Vaibhav Suryavanshi's participation in the IPL as 'child labour'. pic.twitter.com/hwr7ktUWLD
यह भी पढ़ें: 7 चौके, 6 छक्के… संजू सैमसन ने दिल्ली के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, खेली 87 रन की धमाकेदार पारी
क्या कहते हैं नियम?
कानूनी नियमों के मुताबिक कोई भी कलाकार या खिलाड़ी अगर 14 वर्ष से ज्यादा आयु का है, तो वह खेल गतिविधियों में हिस्सा ले सकता है. ऐसे में आईपीएल फ्रेंचाईजी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का कोई मतलब नहीं होगा. क्योंकि वैभव 15 साल के हो गए हैं और कानूनी अधिनियम उन्हें आईपीएल या प्रोफेशनल क्रिकेट में हिस्सा लेने की अनुमति देता है.
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय इस बल्लेबाज का बल्ला जमकर बोल रहा हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने इस सीजन अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. अब तक खेले गए 10 मैचों में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 404 रन बना लिए हैं, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल है. आईपीएल में उनके नाम 2 शतक दर्ज है.