मानसिक तनाव में हार्दिक पंड्या, क्या मुंबई इंडियंस से तोड़ेंगे नाता? कप्तानी छोड़ने को लेकर अटकलें तेज

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 के फाइनल से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने का मन बना लिया है.
Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है. जिसके चलते टीम लीग स्टेज से बाहर हो गई. अब टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक,”हार्दिक पंड्या मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं और मुंबई इंडियंस से अलग होने का मन बना चुके हैं.”

क्या मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ेंगे हार्दिक पंड्या?

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हार्दिक पंड्या को कप्तानी से हटाए जाने की चर्चा थी. लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पंड्या ने मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने का मन बना लिया है. पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक पंड्या मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं और उन्होंने सीजन के बीच में ही अपने फैसले की जानकारी टीम मैनेजमेंट को दे दी थी. हालांकि अभी तक फ्रेंचाइजी या खुद पंड्या की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: खराब सीजन के बाद ऋषभ पंत का बड़ा फैसला, छोड़ी LSG की कप्तानी, पोस्ट वायरल

IPL 2026 में हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. टीम ने इस सीजन 14 मैच खेले जिसमें सिर्फ 4 में ही उन्हें जीत मिली. इस सीजन मुंबई इंडियंस की टीम कई अहम मुकाबलों में बुरी तरह फेल रही और प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो गई. ऐसे में कप्तान हार्दिक पंड्या लगातार आलोचनाओं के घेरे में रहे और उनकी कप्तानी पर भी सवाल उठे.

मानसिक रूप से परेशान पंड्या

गैरतलब है कि 2024 में हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था, तभी से टीम के माहौल को लेकर चर्चाएं होती रही हैं. रोहित शर्मा की जगह उन्हें कप्तानी सौंपने का फैसला फैंस को रास नहीं आया था. इसके अलावा पिछले दो सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा, जिससे हार्दिक पर दबाव बढ़ता गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक लगातार आलोचना, खराब नतीजे और टीम के अंदर बढ़ते दबाव की वजह से हार्दिक पंड्या मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं.

ज़रूर पढ़ें