T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, हर्षित राणा चोट के कारण बाहर!

T20 WC 2026: भारतीय टीम 7 फरवरी शनिवार को इस टूर्नामेंट में अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इससे पहले टीम को हर्षित राणा के रूप में बड़ा झटका लगा है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वार्मअप मैच के दौरान तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोटिल हो गए थे. उनके घुटने में चोट लग गई थी, जिसके बाद माना जा रहा है कि वह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं.
Harshit Rana

हर्षित राणा

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने जा रही है. इससे ठीक पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लग गया है. सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोटिल हो गए हैं और वे वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. हालांकि, टीम की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

टूर्नामेंट से बाहर हुए हर्षित राणा!

दरअसल, भारतीय टीम 7 फरवरी शनिवार को इस टूर्नामेंट में अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इससे पहले टीम को हर्षित राणा के रूप में बड़ा झटका लग सकता है. मिली जानकारी के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वार्मअप मैच के दौरान तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोटिल हो गए थे. उनके घुटने में चोट लग गई थी. अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वे टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: U19 WC Final: 15 चौके, 15 छक्के…वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में कूट दिए 175 रन, कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?

हालांकि, टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्री-मैच काँफ्रेन्स में हर्षित राणा की फिटनेस पर अपडेट दिया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि, फिलहाल हर्षित को टूर्नामेंट से बाहर नहीं किया गया है. फिजियो उनकी जांच में जुटे हुए हैं. लेकिन उनकी हालत अभी ठीक नहीं है. आज उनके खेलने को लेकर पता चल जाएगा.

सिराज के नाम की चर्चाएं

दूसरी तरफ, हर्षित के रिप्लेसमेंट पर बात करते हुए सूर्या ने कहा कि अगर वह इस टूर्नामेंट से बाहर होते हैं तो ऐसे में टीम प्रबंधन किसी ऐसे तेज गेंदबाज को मौका दे सकती है जिसका प्रदर्शन बीते 1-2 साल में शानदार रहा हो. साथ ही ऐसे गेंदबाज को मौका मिल सकता है जो बल्लेबाजी भी कर सके. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हर्षित के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल हो सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें