‘मुझे किसी का डर नहीं…’, वंदे मातरम् को लेकर ये क्या बोल गए मोहम्मद शमी, वायरल हुआ VIDEO

Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका क्रिकेट प्रदर्शन नहीं, बल्कि 'वंदे मातरम्' को लेकर दिया गया एक बेबाक बयान है.
Mohammed Shami

मोहम्मद शमी

Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका क्रिकेट प्रदर्शन नहीं, बल्कि ‘वंदे मातरम्’ को लेकर दिया गया एक बेबाक बयान है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हाल ही में शमी ने वंदे मातरम् और भारत माता की जी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

क्या बोले मोहम्मद शमी?

दरअसल हाल ही में टाइम्स नाऊ नवभारत को दिए गए एक इंटेरव्यू में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वंदे मातरम् गाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शमी ने वंदे मातरम् पर विवाद करने और इसे कहने, पढ़ने या बोलने पर ऐतराज करने वाले लोगों को आईना दिखाया है.

उन्होंने कहा, वंदे मातरम् से किसे दिक्कत होगी? मुझे तो कोई परेशानी नहीं है. अगर आपकी सरकार कोई नियम लागू करती है, तो आपका हक है. किसे वंदे मातरम् से फर्क पड़ना है. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए शमी ने कहा कि अगर आपके देश का कानून कुछ कहता है, तो उसे आपको मानना है. इसमें दिक्कत वाली क्या बात है. आगे उन्होंने कहा कि मैं तो कई बार यह कह चुका हूं कि मुझे किसी का डर नहीं है. मुझे बस खुद से डर है.

यह भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका में किसका पलड़ा भारी? जानें टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. आखिरी बार उन्हें चैंपियन ट्रॉफी 2025 के दौरान भारतीय टीम की जर्सी में देखा गया था. उसके बाद से वह टीम इंडिया में वापसी की राह देख रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद चयनकर्ता लगातार उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं. ऐसे में आने वाले समय में भी टीम में उनकी जगह बनती मुश्किल ही दिख रही है.

ज़रूर पढ़ें