IND A vs SL A: ऋतुराज गायकवाड़ ने रचा इतिहास, श्रीलंका ए के खिलाफ शतक जड़कर द्रविड-गंभीर की बराबरी

Ruturaj Gaikwad: भारत ए और श्रीलंका ए बीच ट्राई नेशन सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारतीय उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया है.
Ruturaj Gaikwad

ऋतुराज गायकवाड़

Ruturaj Gaikwad: भारत ए और श्रीलंका ए बीच ट्राई नेशन सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारतीय उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया है. दांबुला में खेले गए इस मैच में ऋतुराज ने 101 रन की पारी खेली. यह लिस्ट-ए करियर का उनका 21वां शतक है.

ऋतुराज गायकवाड़ ने रचा इतिहास

भारतीय स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 114 गेंदों में 101 रन की शतकीय पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 88.60 का रहा. बता दें, इस शतक के साथ ऋतुराज ने लिस्ट-ए करियर में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भारतीय पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर की बराबरी कर ली है. इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने लिस्ट-ए करियर में 21-21 शतक जड़े थे.

यह भी पढ़ें: IND A vs SL A: भारतीय टीम की जर्सी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, डेब्यू मैच में सिर्फ 14 रन बनाकर हुए आउट

भारत के लिए लिस्ट ए में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी

भारत के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में ऋतुराज गायकवाड़ अभी बहुत पीछे हैं. लिस्ट ए करियर में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने कुल 60 शतक जड़े थे. इस लिस्ट में विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं, जिनके नाम 59 शतक दर्ज हैं. 37 लिस्ट ए शतक के साथ रोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं. वहीं, 31 शतक के साथ सौरव गांगुली पांचवें स्थान पर हैं.

ऋतुराज गायकवाड़ लिस्ट ए करियर

29 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज ने भारत के लिए अब तक कुल 100 लिस्ट ए मैच खेले हैं, जिनकी 96 पारियों में उन्होंने 5161 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 21 शतक और 19 अर्धशतक निकले हैं. इस फॉर्मैट के अपने 100वें मुकाबले में ऋतुराज ने शानदार शतक जड़कर इसके और भी यादगार बना दिया है.

ज़रूर पढ़ें