IND A vs SL A: भारतीय टीम की जर्सी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, डेब्यू मैच में सिर्फ 14 रन बनाकर हुए आउट

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आज मंगलवार को इंडिया ए के लिए अपना डेब्यू किया. अपने डेब्यू मैच में वह फ्लॉप साबित हुए हैं.
Vaibhav Sooryavanshi:

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आज मंगलवार को इंडिया ए के लिए अपना डेब्यू किया. श्रीलंका ए के खिलाफ अपने पहले ही मैच में वैभव बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए और महज 14 रन बनाकर आउट हो. भारत की ओर से ओपनिंग करने उतरे सूर्यवंशी ने चौका जड़कर अपना खाता खोला, लेकिन इस दौरान वह बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं रहें.

डेब्यू मैच में फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी

श्रीलंका की सरजमीं पर जारी ट्राई नेशन ए सीरीज का पहला मुकाबला आज इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जा रहा है. दांबुला में जारी इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. इस मैच में प्रभसिमरन सिंह के साथ वैभव सूर्यवंशी भारत की पारी की शुरुआत करने उतरे.

स्ट्राइक मिलते ही वैभव ने शिराज की पहली गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला. लेकिन इस दौरान वह बड़ी पारी नहीं खेल सके. सूर्यवंशी ने इस मैच में 12 गेंदों में 14 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी में 3 चौके शामिल रहे. खास बात यह रही की वैभव का विकेट उसी गेंदबाज ने लिया, जिसकी पहली ही गेंद पर युवा बल्लेबाज ने चौका जड़ा था.

यह भी पढ़ें: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर मेहरबान BCCI, विदेश दौरे पर साथ जाएंगे माता-पिता

प्रभसिमरन सिंह के साथ की ओपनिंग

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने भारत के लिए ओपनिंग की. दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 16 रन की साझेदारी हुई, जिसमें 14 रन अकेले सूर्यवंशी के थे. वैभव के आउट होने के बाद अगले ही ओवर में प्रभसिरमन भी चलते बने. वह 11 गेंदों में सिर्फ 2 रन ही बना सके. जिससे भारतीय टीम दबाव में आ गई.

IPL 2026 में मचाई धूम

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के सीजन में विस्फोटक बल्लेबाजी कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. इस सीजन उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए थे. इस दौरान उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है.

ज़रूर पढ़ें